cooler-water-cleaning-tips-summer how-to-remove-bad-smell-from-cooler-water fresh-air cooler-ki-badbu-door-karne-ke-tips

Cooler Water Cleaning Tips In Summer: कूलर में रखें पानी से आती है बदबू? इस एक चीज को डालने से रहेगा साफ, हवा भी आएगी ठंडी-ठंडी

Cooler Saaf Karne Ka Tarika: गर्मी का मौसम आते ही कूलर हमारी सबसे बड़ी राहत बन जाता है। लेकिन अगर कूलर के पानी से बदबू आने लगे, तो ठंडी हवा भी खराब लगने लगती है। कई बार पानी में गंदगी, बैक्टीरिया या काई जमने की वजह से ये समस्या होती है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो एक आसान सा देसी उपाय अपनाकर आप कूलर के पानी को साफ, ताजा और ठंडा रख सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

लंबे समय तक पानी न बदलना, धूल-मिट्टी और कचरा जमा होना, कूलर के अंदर काई या बैक्टीरिया बनना, खराब क्वालिटी का पानी इस्तेमाल करना। इन्हीं सब वजहों से कूलर से बदबू आने लगती है। 

Image: AI
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कूलर के पानी में फिटकरी डालना सबसे आसान और असरदार उपाय है। कूलर में पानी भरने के बाद एक छोटा टुकड़ा फिटकरी का डाल दें या फिटकरी को पानी में घोलकर भी डाल सकते हैं। इसे हर 2-3 दिन में इसे बदलते रहें। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ऐसा करने से कूलर का पानी साफ रहता है, बदबू खत्म होती है, बैक्टीरिया और गंदगी कम होती है और हवा ज्यादा ठंडी और ताजा लगती है। 

Image: AI
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कूलर को साफ रखने के जरूरी टिप्स: हर 2-3 दिन में पानी बदलें। हफ्ते में एक बार कूलर की टंकी साफ करें। कूलिंग पैड यानी घास को धोते रहें।

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नीम की पत्तियां भी डाल सकते हैं। ये नेचुरल एंटीबैक्टीरियल होती हैं।  इसके अलावा कूलर को छांव में रखें ताकि पानी जल्दी खराब न हो। 
 

Image: AI
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कूलर में ठंडा पानी या बर्फ डाल सकते हैं। इसके अलावा एयर फ्लो के लिए खिड़की थोड़ी खुली रखें। साथ ही, कूलर के पैड हमेशा गीले रखें। 
 

Image: AI
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बहुत ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल न करें। गंदा या बदबूदार पानी लंबे समय तक न रखें। कूलर बंद करने से पहले पानी खाली कर दें। 
 

Image: AI
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप चाहते हैं कि आपका कूलर पूरी गर्मी ठंडी-ठंडी और फ्रेश हवा दे, तो पानी की सफाई का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। 
 

Image: AI
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बस फिटकरी का छोटा सा टुकड़ा और थोड़ी सी सफाई और आपका कूलर हमेशा रहेगा फ्रेश और बदबू से दूर रहेगा।

Image: AI
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड