
अपडेटेड 6 July 2025 at 22:08 IST
Fruits For Weight Loss: अब गर्मियों में वजन घटाना है आसान, वेट लॉस के लिए खाएं ये फल
Fruits For Weight Loss: गर्मियों में वजन घटाना आसान होता है। ऐसा करने का सबसे बेहतर तरीका है अपनी डाइट में कुछ सीजनल फ्रूट्स को जोड़ना। ये फल ना केवल आपके शरीर को हाइड्रेट रखेंगे, बल्कि वेट लॉस में भी मदद करेंगे।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

फलों में विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो अपने आप आपके डाइट के लिए काफी बेहतरीन ऑप्शन बन जाते हैं। हालांकि, वजन घटाने के लिए सही फल चुनना और सही मात्रा में खाना जरूरी है।
Image: freepik
तरबूज (152 ग्राम 46 कैलोरी) विटामिन ए, सी, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। आप तरबूज का जूस निकालकर पी सकते हैं।
Image: CanvaAdvertisement

जामुन (100 ग्राम 60 कैलोरी) कैल्शियम, फास्फोरस, पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। आप जामुन को ग्रीक योगर्ट के साथ खा सकते हैं। मीठे के लिए शहद भी डाल सकते हैं।
Image: Freepik
आड़ू (100 ग्राम प्रति 39 कैलरी) में बीटा-कैरोटीन होता है जो त्वचा को ताजा और चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। वेट लॉस के लिए पीच आईस टी बना सकते हैं। इसमें पुदीना और शहद भी डालें।
Image: FreepikAdvertisement

बेर (100 ग्राम 80 कैलोरी) 10 ग्राम फाइबर, विटामिन सी और पोटेशियम से भरपूर होते हैं। इस फल को काटें और इसे आधा कप पनीर के साथ मिलाएं। ऊपर से दालचीनी छिड़कें। आपका पौष्टिक नाश्ता तैयार है।
Image: freepik
ताड़गोला (100 ग्राम 45 कैलोरी) को आइस एप्पल भी कहा जाता है। विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन से भरपूर इस फल को आप स्मूदी के रूप में सेवन कर सकते हैं। इसे दूध और चीया सीड्स के साथ बनाएं।
Image: freepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 6 July 2025 at 22:08 IST