Coconut water

Coconut Water: गलती से भी इन मरीजों को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी, सेहत को हो सकता है जानलेवा नुकसान

नारियल पानी को हाइड्रेशन के लिए लिए अमृत माना जाता है। यह इलेक्ट्रोलाइट्स, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है और तुरंत एनर्जी देता है। मगर क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए नारियल पानी नुकसानदायक भी हो सकता है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इन 5 लोगों को नारियल पानी नहीं पीना चाहिए, वरना सेहत को बड़ा खतरा हो सकता है। जानतें हैं कौन हैं वो 5 लोग...

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नारियल पानी हमारी हेल्थ के लिए बहुत लाभदायक होता है और इसे पीने के अनेकों फायदे भी होते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखने के साथ-साथ ये चेहरे पर भी ग्लो लाने का काम करता है।

Image: Pexels
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

खासकर कर गर्मियों में आमतौर पर शरीर को ठंडक देने और बेहतर डायजेशन के लिए लोग रोजाना अपनी डाइट में नारियल पानी को शामिल करते हैं। 
 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मगर कुछ लोगों के लिए नारियल पानी नुकसानदायक भी हो सकता है। आइए जानते हैं किन 5 लोगों को नारियल पानी नहीं पीना चाहिए।

Image: Freepik
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नारियल पानी में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो किडनी रोगियों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। ऐसे में किडनी रोग से पीड़ित लोगों को नारियल पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

डायबिटीज और लो ब्लड प्रेशर वाले लोगों को भी इसका ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। इसमें नेचुरल शुगर होता है जो
ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकती है।

Image: Freepik
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कुछ लोगों को नारियल या इसे बने डीस से एलर्जी हो सकती है। नारियल पानी पीने से त्वचा पर खुजली, रैशेज या सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लोगों को इससे परहेज करना चाहिए।
 

Image: Freepik
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर किसी की सर्जरी होने वाली है या हाल ही में हुई है, तो नारियल पानी पीने से बचना चाहिए। ऐसे में अगर नारियल पानी पीना हो तो डॉक्टर की सलाह से ही पीना चाहिए।
 

Image: Unsplash
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नारियल की तासीर ठंडी होती है,ऐसे में गर्भावस्था के पहले तीन महीनों में नारियल पानी का सेवन जोखिम भरा हो सकता है। 
गर्भवती महिलाओं को नारियल पानी पीने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।  

Image: Pexels

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Rupam Kumari

पब्लिश्ड