
अपडेटेड 11 September 2025 at 14:24 IST
Cockroach Removal Tips: बारिश में कॉकरोच और छिपकली ने किया जीना मुहाल? पोछा लगाते समये डालें घर में बना ये स्प्रे
Cockroach Removal Tips: छिपकली और कॉकरोच एक बार घर में डेरा डाल ले तो उन्हें बाहर निकालना मुश्किल हो जता है। ऐसे में उन्हें घर से दूर रखने के लिए इन आसान टिप्स को अपनाया जा सकता है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

बरसात के मौसम में घरों में कॉकरोच और छिपकलियों का आतंक बढ़ जाता है। ये न सिर्फ गंदगी फैलाते हैं बल्कि बीमारियां भी फैलाते हैं।

ऐसे में अगर आप भी इन बुलाए मेहमानों से तंग आ चुके हैं तो इस घरेलू टिप्स को अपना सकते हैं। ये ट्रिक आपके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं।
Advertisement

अगर छिपकली घर में डेरा डाल ले तो उन्हें बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है। उन्हें घर से दूर रखने के लिए कीटनाशकों उत्पादों का ही इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है। इसके बजाय घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं।
Image: x/@magardnet / @drdeathpestcontrol
सामग्री
तेजपत्ता
सिरका और बेकिंग सोडा
नमक और नींबू
पेपरमिंट ऑयल
कॉफी पाउडर और तंबाकू
कपूर और लौंग
प्याज और लहसुन
पुदीने का तेल
Advertisement

5-6 कपूर पीसकर उसमें लौंग का तेल मिलाएं। इसे पानी में मिलाकर पोछा लगाएं। इसकी तेज गंध से कॉकरोच और छिपकली घर छोड़ भाग निकलेंगे। घर के कोनों में लौंग या उसका पाउडर रखने से कीड़े-मकौड़े नहीं भटकेंगे।
Image: Freepik
प्याज और लहसुन को पीसकर उसका रस मिला लें। फिर पानी में मिलाकर घर साफ करें या हर कोनों में स्प्रे करें। इससे कॉकरोच और तिलचट्टे भाग जाएंगे।

पोछे के पानी में 4 से 5 चम्मच नमक और 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब इससे फर्श से लेकर दीवारों और फर्नीचर तक पर स्प्रे करें। एक भी कॉकरोच नहीं बचेगा।

सूखे तेजपत्तों को पीसकर उसका पाउडर घर के हर कोने जैसे अलमारी के पीछे, फ्रीज के नीचे, किचन के आस पास डाल दें। इसकी गंध से कॉकरोच गायब हो जाएंगे।

पेपरमिंट ऑयल की स्मेल भी छिपकली और कॉकरोच की सहन से बाहर है। इस तेल की 10 से 15 बूंदों को पानी में मिलाएं और फिर उसे स्प्रे बोतल में भर लें। सभी कीड़े-मकोड़े घर खाली कर नौ दो ग्यारह हो जाएंगे।
Image: AI
पुदीने के तेल को पानी के बोतल में मिला लें और इसे घर के उन जगहों पर छिड़के जहां छिपकली-कॉकरोचों का ज्यादा आना-जाना लगा रहता है। इसी गंध इन्हें भगाने के लिए कारगार साबित होगी।
Image: RepublicDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 11 September 2025 at 14:24 IST