
Chukandar Rai Kanji Recipe: दादी-नानी के जमाने का समर ड्रिंक, उमस भरे मौसम में तन-मन को तरोताजा करेगी 'चुकंदर-राई कांजी'; नोट करें रेसिपी
Chukandar Rai Kanji Recipe: गर्मियों और उमस भरे मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने और डाइजेशन को दुरुस्त रखने के लिए 'चुकंदर-राई की कांजी' एक ट्रेडिशनल समर ड्रिंक है। दादी-नानी के जमाने की यह पारंपरिक रेसिपी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि सेहत के लिए भी एक वरदान है। आइए इसे बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
उत्तर भारत का यह प्रोबायोटिक ड्रिंक न केवल शरीर को ठंडा रखता है, बल्कि हमारे पाचन तंत्र के लिए भी वरदान है। ये लू और उमस भरे मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखने और ताजगी भरने का सबसे देसी तरीका है।
सामग्री - ताजा चुकंदर , पीली या काली राई , काला नमक , हींग
Advertisement
सबसे पहले चुकंदर को अच्छे से धोकर छील लें। इन्हें लंबे पतले टुकड़ों या क्यूब्स में काटें। राई को सिलबट्टे या मिक्सी में दरदरा पीस लें। ध्यान रहे कि बहुत बारीक पाउडर न बनाएं। फर्मेंटेशन का स्वाद रहे।
जार में पानी भरें, कटे हुए चुकंदर, पीसी हुई राई, काला नमक और हींग डालकर अच्छी तरह हिलाएं।
Advertisement
जार के मुंह को सूती कपड़े से बांधकर 3-4 दिन तेज धूप में रखें।
रोजाना एक बार साफ लकड़ी के चम्मच से हिलाएं। जब पानी का रंग गहरा बैंगनी हो जाए और स्वाद खट्टा-चटपटा लगे, तो समझें कांजी तैयार है।
इसे फ्रिज में रखकर ठंडा करें और पुदीने की पत्तियों के साथ परोसें। चुकंदर के टुकड़ों को भी साथ में खाएं, वे बहुत ही लाजवाब लगते हैं।