
अपडेटेड 2 September 2025 at 13:32 IST
Lehsun Khane Ke Fayde: सुबह उठते ही चबाएं कच्चे लहसुन की कलियां, बीमारियां होंगी छूमंतर, फायदे कर देंगे हैरान
Kaccha Lehsun Khane Ke Fayde: लहसुन खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है। सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन की कलियां खाने से सेहत को कई हैरान कर देने वाले फायदे मिलते हैं।
- फोटो गैलरी
- 3 min read

खाने में स्वाद बढ़ाने और फ्लेवर लाने के लिए कई घरों में लहुसन का इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन डिश का टेस्ट तो बढ़ाता ही है। इसके साथ ही इसका सेवन सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।
Image: Freepik
आयुर्वेद में लहसुन को महाऔषधि भी कहा जाता है। इसमें ऐसे कई गुण मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर को कई चमत्कारिक लाभ पहुंचाता है।
Image: PixabayAdvertisement

कच्चा लहसुन खाने से भी सेहत को कई गजब के फायदे होते हैं। कई लोग सुबह उठते हैं ही खाली पेट कच्चे लहसुन की कलियों का सेवन करते हैं। आप भी लाभ जानेंगे तो इसे खाना शुरू कर देंगे।
Image: Freepik
खाली पेट दो कली लहसुन खाने से शरीर को कई बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। इसमें एलिसन नामक एक कंपाउंड पाया जाता है जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है।
Advertisement

सुबह-सुबह लहसुन की कली खाने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। ये खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है।

सुबह-सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। पेट की गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है।

इसके अलावा लहसुन ब्लड वेसल्स को भी आराम देता है। इससे नेचुरल तरीके से ब्लड प्रेशर कम होता है। लहसुन में मौजूद कैल्शियम और सल्फर कंपाउंड्स हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

रोजाना लहसुन खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 2 September 2025 at 13:27 IST