chaulai ka saaag recipe for summer healthy Indian recipe Amaranth saag recipe

Chaulai Ka Saag Recipe: पनीर-चिकन सब हो जाएगा फेल, घर में ऐसे बनाएं चौलाई का साग; गर्मी में खाने का स्वाद होगा दोगुना

Amaranth Saag Recipe: गर्मी के मौसम में हल्का, स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना खाने का मन करता है। ऐसे में चौलाई का साग एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। आयरन, फाइबर और विटामिन से भरपूर चौलाई का साग शरीर को ठंडक देने में मदद करता है। अगर आप रोज-रोज की दाल-सब्जी से बोर हो चुके हैं, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 2 गुच्छे चौलाई का साग, 1 बारीक कटा प्याज, 2 टमाटर, 5-6 लहसुन की कलियां, 2 हरी मिर्च, 1 छोटा टुकड़ा अदरक,  1/2 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/4 चम्मच हल्दी, स्वादानुसार नमक, घी
 

Image: Freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: सबसे पहले चौलाई के पत्तों को अच्छी तरह धो लें ताकि सारी मिट्टी साफ हो जाए। अब इसे मोटा-मोटा काट लें। इसके बाद गैस पर एक कड़ाही रखें और उसमें थोड़ा तेल या घी गर्म करें। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब जीरा डालें। जब जीरा चटकने लगे तो बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें। अब इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड तक पकाएं। फिर कटे हुए टमाटर और मसालों के साथ अच्छे से भून लें।
 

Image: AI
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जब मसाला अच्छी तरह तैयार हो जाए, तब इसमें कटी हुई चौलाई डाल दें। ऊपर से नमक, हल्दी और लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब कड़ाही को ढक दें और धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकने दें। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बीच-बीच में चलाते रहें ताकि साग नीचे न लगे। जब साग पूरी तरह नरम हो जाए, तब गैस बंद कर दें। चाहें तो इसे हल्का मैश भी कर सकते हैं। शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। पाचन को बेहतर बनाता है। 

Image: Freepik
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गरमा-गरम चौलाई का साग मक्के की रोटी, पराठे या सादी रोटी के साथ बेहद स्वादिष्ट लगता है। ऊपर से थोड़ा सा सफेद मक्खन डाल दें, स्वाद और भी बढ़ जाएगा। आयरन की कमी दूर करने में सहायता करता है।

Image: AI
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गर्मियों में शरीर को हल्का और एनर्जी से भरपूर रखता है।  वजन कंट्रोल करने में मददगार होता है। इसका देसी स्वाद घर के सभी लोगों को खूब पसंद आएगा।

Image: AI
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड