chaulai dahi tadka recipe at home summer 10 minute instant Indian dish curd tadka recipe

Chaulai Dahi Tadka Recipe: गर्मी में 10 मिनट में तैयार होगा चौलाई दही तड़का सब्जी, खाते ही भूल जाएंगे पनीर का स्वाद; नोट करें विधि

Chaulai Dahi Tadka Recipe For Summer: गर्मी के मौसम में हर दिन भारी और मसालेदार खाना खाने का मन नहीं करता। ऐसे में अगर आप कुछ हल्का, स्वादिष्ट और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो चौलाई दही तड़का सब्जी एक बेहतरीन ऑप्शन है। चौलाई की पत्तियों में भरपूर पोषण होता है और जब इसमें दही का तड़का लगाया जाता है, तो इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है। यह रेसिपी सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाती है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री:  चौलाई, 1 कप ताजा दही, 1 छोटा प्याज, 2 हरी मिर्च, 4-5 लहसुन की कलियां, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 1/2 छोटा चम्मच राई, 1 सूखी लाल मिर्च, 1 चुटकी हींग, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, नमक, तेल या घी

Image: Freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: सबसे पहले चौलाई की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें। अब एक पैन में तेल या घी गर्म करें। इसमें जीरा, राई, हींग और सूखी लाल मिर्च डालकर तड़का लगाएं।
 

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके बाद बारीक कटा प्याज, लहसुन और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। अब इसमें हल्दी और कटी हुई चौलाई डालें। 3-4 मिनट तक ढककर पकाएं ताकि चौलाई नरम हो जाए।

Image: Freepik
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब गैस की आंच धीमी करें और फेंटा हुआ दही डालें। लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं। स्वादानुसार नमक डालें और 2 मिनट तक पकाकर गैस बंद कर दें।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गरमा-गरम चौलाई दही तड़का को रोटी, पराठा या सादे चावल के साथ सर्व करें। इसका हल्का खट्टा और मसालेदार स्वाद खाने का मजा दोगुना कर देगा।

Image: AI
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गर्मियों में शरीर को ठंडक देती है। प्रोटीन और आयरन से भरपूर होती है। कम तेल में जल्दी तैयार हो जाती है। स्वाद में हल्की लेकिन बेहद टेस्टी होती है।

Image: AI
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप रोज की सब्जियों से बोर हो गए हैं, तो इस आसान और हेल्दी चौलाई दही तड़का रेसिपी को जरूर ट्राई करें।
 

Image: AI
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड