
Kathal Ki Sabji Recipe: नॉनवेज नहीं खाते हैं तो घर में बनाएं चटपटी कटहल की सब्जी, बच्चों को भी आएगी पसंद; नोट करें सबसे आसान विधि
Jackfruit Curry Recipe: अगर आप नॉनवेज नहीं खाते लेकिन उसका स्वाद मिस करते हैं, तो कटहल की सब्जी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। कटहल को “वेजिटेरियन मीट” भी कहा जाता है, क्योंकि इसका टेक्सचर और स्वाद काफी हद तक नॉनवेज जैसा लगता है। सही मसालों और आसान तरीके से बनाई गई कटहल की सब्जी इतनी टेस्टी बनती है कि बच्चे भी चाव से खा लेते हैं। तो चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी-
- फोटो गैलरी
- 3 min read
सामग्री: 500 ग्राम कच्चा कटहल, 2 प्याज, 2 टमाटर, 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 2 बड़े चम्मच दही, 3 बड़े चम्मच सरसों का तेल, 1 तेजपत्ता,
Image: Freepik
1 छोटा चम्मच जीरा, ½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, हरा धनिया
Image: FreepikAdvertisement
बनाने की आसान विधि: सबसे पहले कटहल को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। हाथों में तेल लगा लें ताकि चिपचिपाहट न लगे। अब इसे हल्का सा नमक डालकर कुकर में 1-2 सीटी आने तक उबाल लें।
Image: AI
कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें। इसमें जीरा और तेजपत्ता डालें। फिर बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और खुशबू आने तक पकाएं।
Image: FreepikAdvertisement
फिर टमाटर डालकर तब तक भूनें जब तक मसाला तेल छोड़ने न लगे। अब हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें। फिर दही डालकर 2-3 मिनट पकाएं।
Image: Freepik
उबला हुआ कटहल डालें और मसाले के साथ अच्छे से मिलाएं। 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि मसाला अच्छी तरह चढ़ जाए। अंत में गरम मसाला डालें और ऊपर से हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।
Image: AI
गरमा-गरम कटहल की सब्जी को रोटी या चावल के साथ परोसें। इसका स्वाद इतना शानदार होता है कि हर कोई उंगलियां चाटता रह जाएगा। अगर आप इसे और ज्यादा रिच बनाना चाहते हैं, तो थोड़ा सा घी भी डाल सकते हैं।
मसाले अपने स्वाद के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं। कटहल को ज्यादा न उबालें, वरना वह टूट सकता है। कटहल की ये चटपटी सब्जी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि हेल्दी भी है।
Image: Freepik