chana dal masala poori recipe for breakfast healthy and tasty with tamatar aloo ki chatpati sabji Indian dish

Chana Dal Masala Poori Recipe: सादी नहीं, नाश्ते में बनाकर खाएं चना दाल मसाला पूरी, टमाटर-आलू की सब्जी के साथ लगेगी बेस्ट

Chana Dal Wali Masala Poori Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसी सादी पूरियां खाकर बोर हो गए हैं और नाश्ते में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो चना दाल मसाला पूरी आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। चना दाल, मसालों और गेहूं के आटे से बनने वाली यह पूरी स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती है। इसे आप टमाटर-आलू की सब्जी, दही, अचार या चाय के साथ भी सर्व कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 1 कप चना दाल, 2 कप गेहूं का आटा, 2 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच जीरा, ½ छोटा चम्मच अजवाइन और हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च और धनिया पाउडर,  ½ छोटा चम्मच गरम मसाला, हरा धनिया, नमक, तेल
 

Image: AI
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

विधि: सबसे पहले चना दाल को 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद दाल को पानी से निकालकर हल्का दरदरा पीस लें। एक बर्तन में गेहूं का आटा लें। 
 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसमें पिसी हुई चना दाल, हरी मिर्च, अदरक, जीरा, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला, हरा धनिया, नमक और 2 चम्मच तेल डालें।

Image: Freepik
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और जरूरत के अनुसार थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंध लें। आटे को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें। अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और पूरियों की तरह बेल लें।
 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब एक-एक करके पूरियां डालें और दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें। तैयार चना दाल मसाला पूरी को टिश्यू पेपर पर निकाल लें।

Image: AI
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गरमा-गरम चना दाल मसाला पूरी को टमाटर-आलू की मसालेदार सब्जी, बूंदी के रायते, दही, अचार या हरी चटनी के साथ परोसें। यह नाश्ते के अलावा लंच बॉक्स, वीकेंड ब्रंच या सफर के लिए भी एक शानदार विकल्प है।

Image: AI
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पूरियों को ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए आटे में थोड़ा कसूरी मेथी भी मिला सकते हैं। हल्की तीखी पूरी पसंद हो तो हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा दें। कुरकुरी पूरी के लिए आटा थोड़ा सख्त गूंधें। 

Image: Freepik
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चाहें तो इसमें थोड़ा सा सौंफ या काली मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं, जिससे स्वाद और भी लाजवाब हो जाएगा।

Image: AI
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चना दाल मसाला पूरी एक ऐसी रेसिपी है, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। अगर आप इस वीकेंड परिवार के लिए कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

Image: Social Media
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड