
अपडेटेड 22 June 2025 at 13:54 IST
Jamun: जामुन खाने के बाद भूलकर भी न लें ये चीज, खराब हो सकती है स्किन
Can we drink milk after eating plum? क्या मैं दूध के साथ जामुन खा सकती हूं? जामुन खाने के बाद क्या न खाएं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- फोटो गैलरी
- 3 min read

बता दें कि जामुन सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है। लेकिन जामुन के बाद यदि दूध का सेवन किया जाए तो इससे कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इन समस्याओं के बारे में पता होना जरूरी है।
Image: Freepik
आयुर्वेद के अनुसार, जामुन और दूध दोनों के गुण बेहद विपरीत हैं। ऐसे में दोनों को खाने से शरीर में कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। बता दें, जामुन स्वाद में खट्टे होते हैं जबकि दूध ठंडा और भारी होता है।
Image: FreepikAdvertisement

ऐसे में दोनों को साथ खाया जाए तो इन्हें पचाने में मुश्किल हो सकती है। साथ ही व्यक्ति को गैस, अपच, पेट में दर्द आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Image: Freepik
यदि दूध और जामुन को एक साथ लिया जाए तो इससे स्किन में रैशेज की समस्या हो जाती है। साथ ही फंगल संक्रमण का भी सामना करना पड़ता है। जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव है वे भी जामुन और दूध को एक साथ ना लें।
Image: freepikAdvertisement

जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर है जैसे बच्चे और बूढ़े, उन लोगों को भी जामुन का सेवन दूध के साथ नहीं करना चाहिए। इससे उल्टी, मरोड़, दर्द की समस्या हो सकती है।
Image: Instagram/@C7maEIYurpP/ Canva Editing
यदि आपने जामुन का सेवन किया है तो आप तकरीबन एक से दो घंटे बाद दूध को अपनी डाइट में जोड़ें। ऐसा करने से दोनों ही चीचें आसानी से पच जाएंगी और सेहत की कोई समस्या नहीं होगी।
Image: freepik
ध्यान रहे कि जब भी हम खट्टे फलों के साथ दूध का सेवन करते हैं तो इससे पेट में दूध फट सकता है, जिससे शरीर में विषाक्त पदार्थ बनने लगते हैं और इम्यूनिटी सिस्टम पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
Image: freepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 22 June 2025 at 13:54 IST