puja bartan safai

Cleaning Puja Utensils: सावन से पहले सिर्फ 5 मिनट में शीशे की तरह चमकेंगे पूजा के बर्तन, जान लें यह जादुई घरेलू राज

Cleaning Puja Utensils: सावन का महीना शुरू होते ही घरों में पूजा-पाठ का माहौल बन जाता है और लोग पीतल व तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं। लंबे समय तक रखे रहने या नमी के कारण इन बर्तनों पर कालापन और दाग जम जाते हैं, जिससे इनकी चमक फीकी पड़ जाती है। बाजार से महंगे क्लीनर खरीदने के बजाय घर की ही कुछ आसान चीजों से आप इन्हें नए जैसा चमका सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि पूजा के बर्तन साफ करने के घरेलू उपाय।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

नींबू और नमक- एक नींबू को बीच से काटकर उस पर थोड़ा-सा नमक लगाएं और बर्तन पर हल्के हाथों से रगड़ें। करीब 5 से 10 मिनट बाद पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछ दें, जिससे कालापन दूर हो जाता है।

Image: AI
camera icon
2/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इमली के गूदा - जिद्दी और पुराने दाग हटाने के लिए इमली को पानी में भिगोकर उसका गूदा बर्तनों पर लगाएं और कुछ मिनट बाद मुलायम स्क्रबर से साफ करके पानी से धो लें।

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बेकिंग सोडा और नींबू- दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और बर्तन पर लगाएं। लगभग 10 मिनट बाद मुलायम स्पंज से रगड़कर धोने से चमक वापस आ जाती है।
 

Image: AI
camera icon
4/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सिरका और नमक- ज्यादा काले पड़े तांबे के बर्तनों पर इस घोल को लगाकर कुछ मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ें और साफ पानी से धोकर तुरंत सूखे कपड़े से पोंछ लें।
 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बेसन और दही- केमिकल-फ्री तरीका अपनाने के लिए बेसन और दही का गाढ़ा पेस्ट बर्तनों पर लगाएं। 10 से 15 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें, जिससे नेचुरल चमक बनी रहती है।

Image: AI
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड