bottle gourd chutney recipe for summer lauki ki chutney recipe ghiya chutney

Lauki Ki Chutney Recipe: गर्मी में शरीर को ठंडक देगी लौकी की चटपटी चटनी, खाते ही बच्चे भी हो जाएंगे आपके फैन; नोट करें विधि

Ghiya Ki Chutney Recipe: गर्मी के मौसम में हल्का, ठंडा और हेल्दी खाना खाने का मन करता है। ऐसे में लौकी एक बेहतरीन सब्जी है, जो शरीर को ठंडक देती है और पाचन के लिए भी फायदेमंद होती है। अगर आपको या बच्चों को लौकी की सब्जी पसंद नहीं आती, तो आप इससे एक टेस्टी और चटपटी चटनी बना सकते हैं। यह चटनी खाने का स्वाद बढ़ा देगी और सभी को पसंद भी आएगी। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी-

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आवश्यक सामग्री: 1 कद्दूकस लौकी, 2-3 हरी मिर्च, 3-4 लहसुन की कलियां, 1 टुकड़ा अदरक, 2 चम्मच दही, 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर, नमक स्वादानुसार, 1 छोटा चम्मच तेल, 1/2 छोटा चम्मच राई, कुछ करी पत्ते 
 

Image: Freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: सबसे पहले लौकी को धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें। अब एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें और उसमें लौकी डालकर 4-5 मिनट तक हल्का भून लें, ताकि उसकी कच्ची महक खत्म हो जाए। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फिर इसे ठंडा होने दें। मिक्सर में भुनी हुई लौकी, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और थोड़ा सा नमक डालकर पीस लें। अब इस पेस्ट में दही और भुना जीरा पाउडर मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें।

 

Image: Social Media
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक छोटे पैन में तेल गरम करें, उसमें राई और करी पत्ते डालकर तड़का तैयार करें। इस तड़के को चटनी के ऊपर डाल दें।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तैयार लौकी की चटनी को आप रोटी, पराठा, दाल-चावल या स्नैक्स के साथ सर्व कर सकते हैं। इसका ठंडा-ठंडा स्वाद गर्मियों में बहुत ही अच्छा लगता है।
 

Image: AI
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ज्यादा खट्टापन पसंद हो तो इसमें थोड़ा नींबू रस भी डाल सकते हैं। बच्चों के लिए तीखापन कम रखें। फ्रिज में रखकर 1-2 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

Image: Freepik
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यह आसान और हेल्दी लौकी की चटनी न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि शरीर को ठंडक देने में भी मदद करती है। एक बार बनाकर जरूर ट्राई करें। आपके घर के बच्चे भी इसे चाव से खाएंगे। 

Image: Freepik
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड