
अपडेटेड 8 September 2025 at 17:53 IST
Black, Red or Brown Rice: वजन घटाना है? तो आपकी डाइट में कौन से चावल को शामिल करना होगा फायदेमंद
Black, Red or Brown Rice: वजन घटाने के लिए सही डाइट को फॉलो करना बहुत जरूरी है। लोग अक्सर लोग सोचते हैं कि चावल खाने से मोटापा बढ़ता है, लेकिन सच यह है कि चावल के टाइप, आपके वेट लॉस पर बड़ा असर डालते हैं। ब्लैक, रेड, ब्राउन और व्हाइट राइस होते हैं। इनमें से कौन सा आपके वजन घटाने के सफर में मददगार हो सकता है? आइए जानते हैं इन चारों तरह के चावलों के फायदे और फर्क के बारे में...
- फोटो गैलरी
- 2 min read

ब्लैक राइस
ब्लैक राइस में प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यह मेटाबॉलिज्म तेज करता है और फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करता है। इसमें आयरन और विटामिन-E भी पाया जाता है।
Image: Freepik
ब्लैक राइस के फायदे
ये राइस शरीर में सूजन को कम करते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। जो लोग वजन घटाने के साथ-साथ हेल्दी रहना चाहते हैं, उनके लिए यह बेस्ट चॉइस है।
Image: FreepikAdvertisement

रेड राइस
रेड राइस में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। इसमें एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। इसे खाने से बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।
Image: Pexels
रेड राइस के हेल्थ बेनिफिट्स
यह कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने और दिल की सेहत बेहतर बनाने में मदद करता है। वजन कम करने के साथ-साथ यह हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।
Image: FreepikAdvertisement

ब्राउन राइस
ब्राउन राइस पॉलिश्ड नहीं होता, जिससे इसमें ब्रान लेयर बनी रहती है। इसमें फाइबर, मैग्नीशियम और विटामिन-B भरपूर मात्रा में होता है। इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।
Image: Freepik
व्हाइट राइस
व्हाइट राइस पॉलिश करने के बाद फाइबर और पोषक तत्व खो देता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। रोजाना इसका सेवन वजन घटाने में बाधा डाल सकता है।
Image: Freepik
कौन सा चावल है बेस्ट?
- ब्लैक राइस और रेड राइस वेट लॉस के लिए सबसे फायदेमंद हैं।
- ब्राउन राइस को डेली डाइट में शामिल किया जा सकता है।
- व्हाइट राइस को बैलेंस करके ही खाना चाहिए।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 8 September 2025 at 17:53 IST