
अपडेटेड 30 July 2025 at 21:12 IST
Black Hair: कम उम्र में बाल हो गए सफेद? सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये चीज, दिखने लगेंगी काली जुल्फें
Black Hair: कम उम्र में बाल सफेद होना आजकल आम बात हो गई है। इसका सबसे बड़ा रीजन खराब लाइफस्टाइल है। मार्केट में मिलने वाले हेयर डाई और कलर सिर्फ कुछ सम करे लिए राहत देते हैं। ये नस्खे लंबे समय तक बालों और स्कैल्प दोंनो को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आपके लिए कुछ ऐसी ही चीजें लेकर आए हैं, जिन्हें आप सरसों के तेल में इस्तेमाल करके आप लगा सकते हैं। ऐसे आपके बाल काले और लंबे बने रहेंगे।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

भृंगराज + सरसों का तेल
भंगृराज के पाउडर को सरसों के तेल में मिलाएं और हल्का गर्म करें। इस मिक्स को अपने स्कैल्प पर लगा लें। इसके 1 घंटे बाद बाल धो लें।
Image: Freepik

प्याज के छिलके + सरसों का तेल
प्याज को सूखे छिलकों को कूटकर सरसों के तेल में उबाल लें। इसे छानकर तेल को अपने बालों में लगा लें।
Image: FreepikAdvertisement

आंवला पाउडर + सरसों का तेल
आंवले के पाउडर को सरसों के तेल में मिक्स करके स्कैल्प पर लगाकर मसाज करें। इसे कम से कम 1 घंटे लगाने के बाद बाल धो लें।
Image: Freepik
करी पत्ता + सरसों का तेल
करी पत्तों को पीसकर सरसों के तेल में डालकर उबाल लें। इस मिक्स के ठंडें होने के बाद बालों की जड़ों में लगा लें।
Advertisement

मेथी दाना + सरसों का तेल
एक चम्मच मेथी दानों को रातभर भिगोकर पीस लें। इसे सरसों के तेल में मिक्स करके स्कैल्प पर लगा लें।

चुकंदर का रस + सरसों का तेल
चुकंदर के रस को सरसों के तेल में मिलाकर अच्छे से फेंट लें। फिर इसे स्कैल्प और बालों पर लगाकर एक घंटे बाद धो लें।
Image: Freepik

हिना + सरसों का तेल
हिना पाउडर में सरसों के तेल और थोड़े नींबू के रस को मिलाकर लगाएं। इसके 2 घंटे बाद बाल धो लें।
Image: FreepikPublished By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 30 July 2025 at 21:12 IST