
Corn Roasting Recipe: ठेले वाले भुट्टे के हैं शौकीन, तो अब अंगीठी या कोयले का झंझट खत्म, कूकर में इस 1 ट्रिक से रोस्ट करें देसी कॉर्न
Corn Roasting Recipe: घर पर गैस की सीधी आंच पर भुट्टा भूनने से वह अक्सर जल जाता है। इसके साथ ही वह अंदर से कच्चा रह जाता है। इसलिए लोग इसे उबालकर खाते हैं, लेकिन उबले हुए कॉर्न में भुने हुए भुट्टे जैसा सोंधा स्वाद नहीं मिल पाता है। अगर आप घर पर ही बिल्कुल ठेले जैसा रोस्टेड भुट्टा खाना चाहते हैं, तो बिना रेत और बिना झंझट के प्रेशर कुकर में इसे बनाने का यह आसान तरीका आपके बहुत काम आएगा। यहां देखें ये अनोखी ट्रिक।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
ताजे भुट्टों के छिलके उतार लें और उनके ऊपर दिखने वाले रेशों को तरह साफ करें। इसके बाद भुट्टों को बीच से तोड़कर टुकड़ों में बांट लें, ताकि यह आपके प्रेशर कुकर में आसानी से फिट हो जाए।
Image: ai
देसी घी लें उसे प्रेशर कुकर की अंदरूनी तली पर चारों तरफ अच्छे से लगा दें। ऐसा करने से भुट्टे कुकर की सतह से चिपककर जलते नहीं हैं। इसके बाद भुट्टे के टुकड़ों को कुकर के अंदर रख दें।
Image: aiAdvertisement
मोटा सूती कपड़ा या साफ कॉटन टॉवल लें। कपड़ा को कुकर के अंदर रखे हुए भुट्टों के ऊपर इस तरह से फैला दें कि सारे टुकड़े पूरी तरह से ढक जाएं। यह गीला कपड़ा कुकर के अंदर जरूरी भाप बनाए रखेगा।
कपड़ा ढकने के बाद प्रेशर कुकर का ढक्कन बंद करें और इसे मीडियम आंच पर गैस पर रख दें। अब धीमी आंच पर भुट्टों को करीब पंद्रह मिनट के लिए पकने दें। इस पूरी प्रक्रिया में कुकर में सीटी नहीं बजने देना है।
Image: aiAdvertisement
प्रेशर खत्म होने पर ढक्कन खोलकर कपड़ा हटाएं और भुट्टे बाहर निकाल लें। आपके बिना जले बिल्कुल अंगीठी जैसे भुने हुए भुट्टे तैयार हैं। अब इन पर नींबू का रस, काला नमक और चाट मसाला लगाकर खाएं।
Image: AI