bharwa parwal recipe at home Stuffed pointed gourd recipe masaledar bharwa parwal ki sabji

Bharwa Parwal Recipe: उंगलियां चाटकर खाएंगे घर पर बना मसालेदार भरवां परवल, मिनटों में हो जाएगा तैयार; जानिए विधि

Stuffed Parwal Recipe: भरवां परवल एक ऐसी पारंपरिक सब्जी है जो स्वाद में बेहद लाजवाब होती है। मसालों से भरे हुए परवल को हल्की आंच पर पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। अगर आप रोज की सब्जियों से कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो मसालेदार भरवां परवल एक बेहतरीन विकल्प है। इसे रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ परोसा जा सकता है।

camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 8-10 परवल, 2 बड़े चम्मच बेसन, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 

Image: Freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

3-4 बड़े चम्मच तेल, नमक स्वादानुसार, हरा धनिया। सरसों के तेल में बनाने से इसका देसी स्वाद और भी बढ़ जाता है। गरमा-गरम मसालेदार भरवां परवल को रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ परोसें। 
 

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: सबसे पहले परवल को अच्छी तरह धो लें। इसके दोनों सिरे काटकर बीच में लंबाई में हल्का चीरा लगाएं। अब चम्मच की मदद से इसके अंदर के बीज निकाल लें।
 

Image: AI
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक पैन में बेसन को हल्का सुनहरा होने तक भून लें। अब इसमें धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च, अमचूर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

थोड़ा सा तेल डालकर मसाले को नम कर लें, ताकि इसे भरने में आसानी हो। तैयार मसाले को सभी परवलों के अंदर सावधानी से भर दें। कोशिश करें कि मसाला बाहर न निकले। एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और जीरा डालें।

Image: AI
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जीरा चटकने के बाद भरे हुए परवल धीरे-धीरे कढ़ाई में रखें। ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 12-15 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में परवल को पलटते रहें ताकि वे चारों तरफ से अच्छे से पक जाएं।

Image: AI
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

परवल नरम हो जाएं और ऊपर से हल्के सुनहरे दिखने लगें, तो गैस बंद कर दें। इसे हरा धनिया डालकर सजाएं। तीखा पसंद है तो हरी मिर्च बारीक काटकर मसाले में मिला सकते हैं। 
 

Image: AI
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड