bharwa karela Recipe sabji recipe masaledar stuffed bitter gourd recipe

Bharwa Karela Recipe: घर में ऐसे बनाएं मसालेदार भरवां करेला, बच्चे-बड़े सब कर जाएंगे चट; नोट करें विधि

Stuffed Bitter Gourd Recipe: करेले का नाम सुनते ही कई लोग मुंह बनाने लगते हैं, लेकिन अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए तो इसका स्वाद बेहद लाजवाब लगता है। मसालेदार भरवां करेला ऐसी ही एक स्वादिष्ट डिश है, जिसे खाने के बाद बच्चे और बड़े दोनों उंगलियां चाटते रह जाएंगे। खास बात ये है कि यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ सेहत से भी भरपूर होती है। आइए जानते हैं घर पर आसान तरीके से भरवां करेला बनाने की विधि।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

भरवां करेला बनाने के लिए सामग्री: 5-6 करेले, 2 बड़े प्याज बारीक कटे हुए, 2-3 हरी मिर्च, 1 बड़ा चम्मच सौंफ, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

Image: Freepik
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, 3-4 बड़े चम्मच तेल, धागा बांधने के लिए

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सबसे पहले करेलों को धो लें और हल्का सा छील लें। बीच से चीरा लगाकर बीज निकालें। थोड़ा नमक लगाकर करीब 20-30 मिनट के लिए रख दें। इससे इनकी कड़वाहट काफी कम हो जाएगी। फिर इन्हें पानी से धोकर सूखने रखें।

Image: Freepik
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मसाला तैयार करने की विधि: एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें सौंफ और हरी मिर्च डालें। अब कटे हुए प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। 

 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके बाद हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, अमचूर, गरम मसाला और नमक डालें। मसाले को अच्छे से भून लें ताकि इसका स्वाद बढ़ जाए।अब तैयार मसाले को करेलों के अंदर अच्छे से भर दें।

Image: AI
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

 चाहें तो करेलों को धागे से बांध सकते हैं ताकि मसाला बाहर न निकले। पकाने के लिए एक कड़ाही में तेल गर्म करें और धीरे-धीरे सभी भरवां करेलों को रखें। धीमी आंच पर इन्हें ढककर पकाएं। 

Image: Freepik
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बीच-बीच में पलटते रहें ताकि सभी तरफ से अच्छे से सिक जाएं। लगभग 20-25 मिनट में करेले नरम और हल्के कुरकुरे हो जाएंगे। गरमा-गरम मसालेदार भरवां करेला रोटी, पराठा या दाल-चावल के साथ सर्व करें। 

Image: Freepik
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

करेले पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायक माना जाता है। शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। गर्मियों में हल्का और हेल्दी भोजन विकल्प है। 
 

Image: AI
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड