bharwa chichinda recipe for summer healthy stomach cooling indian stuffed snake gourd sabji

Bharwa Chichinda Recipe: घर में ऐसे बनाएं चटपटी भरवां चिचिंडा की सब्जी, उंगलियां चाट-चाट कर खाएंगे; नोट करें विधि

Stuffed Snake Gourd Recipe: अगर आप रोज-रोज आलू, भिंडी और लौकी की सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं, तो इस बार घर में बनाएं स्वाद से भरपूर भरवां चिचिंडा की सब्जी। चिचिंडा को कई लोग स्नेक गॉर्ड भी कहते हैं। यह सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्की और सेहतमंद भी होती है। मसालेदार स्टफिंग के साथ बनी यह डिश इतनी टेस्टी लगती है कि बच्चे भी मजे से खाएंगे।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 5 चिचिंडा, 2 बड़े चम्मच बेसन, 1 बड़ा चम्मच सौंफ, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी,  1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, नमक, 2 चम्मच तेल, चुटकीभर हींग

Image: AI
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की आसान विधि: सबसे पहले चिचिंडा को अच्छी तरह धो लें और हल्का छील लें। अब इन्हें 2-3 इंच के टुकड़ों में काट लें और बीच में चीरा लगाकर अंदर का हिस्सा थोड़ा खाली कर दें। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब एक पैन में बेसन को हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इसके बाद इसमें सौंफ, धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च, अमचूर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। यही मसाला स्टफिंग के लिए तैयार होगा।

 

Image: Freepik
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब इस मसाले को चिचिंडा के अंदर भर दें। इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें हींग डालें। अब स्टफ किए हुए चिचिंडा को धीरे-धीरे कढ़ाई में रखें और ढककर धीमी आंच पर पकाएं। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बीच-बीच में पलटते रहें ताकि हर तरफ से अच्छे से पक जाए। करीब 15-20 मिनट में भरवां चिचिंडा नरम और हल्का क्रिस्प हो जाएगा। गरमा-गरम भरवां चिचिंडा की सब्जी को रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ सर्व करें। 

Image: AI
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा। यह खाने में चटपटी और मसालेदार होती है। इसके अलावा यह हल्की और आसानी से पचने वाली रेसिपी है। 

Image: AI
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गर्मियों में शरीर को हल्का रखने में मददगार साबित होती है। इसे कम तेल में भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आने वाली यूनिक डिश है। 

Image: Freepik
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड