bharwa baingan sabji recipe dhaba style stuffed brinjal recipe tasty and chatpati

Bharwa Baingan Recipe: घर पर ऐसे बनाएं ढाबा स्टाइल भरवां बैंगन, शेफ भी हो जाएंगे फेल; नोट करें विधि

Stuffed Brinjal Recipe: अगर आप रोज-रोज की सब्जियों से बोर हो चुके हैं और खाने में कुछ मसालेदार और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो ढाबा स्टाइल भरवां बैंगन आपके लिए परफेक्ट रेसिपी है। छोटे बैंगनों में मसालेदार भरावन भरकर धीमी आंच पर पकाई गई यह सब्जी रोटी, पराठे या दाल-चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है। इसे घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है और इसका स्वाद बिल्कुल होटल जैसा आता है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 8-10 छोटे बैंगन, 2 बड़े चम्मच मूंगफली, 1 बड़ा चम्मच तिल, 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, 1 छोटा चम्मच सौंफ, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी

Image: Freepik
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, नमक स्वादानुसार, 2 बड़े चम्मच तेल, थोड़ा हरा धनिया

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ऐसे तैयार करें मसाला: सबसे पहले एक पैन में मूंगफली, तिल, जीरा और सौंफ को हल्का भून लें। जब इनसे खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें। अब इन्हें ठंडा करके मिक्सर में दरदरा पीस लें।

Image: Social Media
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके बाद इसमें धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च, अमचूर और नमक मिलाकर मसाला तैयार कर लें। यही मसाला भरवां बैंगन का असली स्वाद बढ़ाता है।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब छोटे बैंगनों को धोकर बीच में चीरा लगाएं, लेकिन ध्यान रखें कि बैंगन पूरी तरह कटे नहीं। तैयार मसाले को चम्मच की मदद से बैंगनों के अंदर अच्छी तरह भर दें।

Image: Freepik
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

भरवां बैंगन बनाने की विधि: एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। अब इसमें मसाले भरे बैंगन धीरे-धीरे रखें। गैस की आंच धीमी रखें और कढ़ाई को ढक दें। 

Image: AI
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हर 2-3 मिनट में बैंगनों को पलटते रहें ताकि वे चारों तरफ से अच्छे से पक जाएं। करीब 15-20 मिनट में बैंगन नरम हो जाएंगे और मसालों की खुशबू पूरे किचन में फैलने लगेगी।

Image: AI
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आपको ग्रेवी वाली सब्जी पसंद है तो इसमें थोड़ा टमाटर-प्याज का मसाला भी डाल सकते हैं। सरसों के तेल में बनाने से इसका स्वाद और भी ढाबा स्टाइल लगता है। ऊपर से हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें।

Image: Social Media
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ढाबा स्टाइल भरवां बैंगन का मसालेदार स्वाद हर किसी को पसंद आता है। इसे आप रोटी, पराठा या बाजरे की रोटी के साथ भी खा सकते हैं। घर के लोग एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की फरमाइश करेंगे।

Image: Freepik

पब्लिश्ड