
अपडेटेड 13 September 2025 at 13:12 IST
Bharti Singh Weight Loss: ना जिम, ना महंगे सप्लिमेंट्स... फिर भारत सिंह ने कैसे घटाया 15KG वजन? सिर्फ किया ये काम
अपने मजेदार जोक्स और बेबाक अंदाज के लिए जाने जानी वाली कॉमेडियन भारती सिंह ने 2021 में अपना वजन घटाकर हर किसी को चौंका दिया था। चलिए उनकी वेट लॉस जर्नी के बारे में जानते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

कॉमेडियन भारती सिंह ने अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। आज उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है।

'लाफ्टर क्वीन' भारती सिंह कॉमेडी के साथ-साथ अपने वजन और मोटापे को लेकर भी चर्चा का विषय रही है। लेकिन उनकी वेट लॉस जर्नी इतनी शानदार है कि लोग उनसे इंस्पायर होते हैं।
Advertisement

भारती सिंह ने महज 10 महीनों में अपना 15 से 16 किलो वजन कम किया और अपने ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी को चौंका दिया था।

ये ट्रांसफॉर्मेशन भारती ने अपने बेटे के जन्म से पहले किया था। वो करीब 91 किलो से 76 किलो की हो गई थीं। उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में कई इंटरव्यूज में खुलासा किया है।
Advertisement

उन्होंने बताया कि वेट लॉस के लिए उन्होंने हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल फॉलो किया। कॉमेडियन ने बताया कि कोविड के दौरान उन्होंने खुद घर के सभी काम किए। पोंछा लगाते समय उनकी काफी दिक्कत महसूस हुई।
Image: X
इस दौरान उन्होंने फील हुआ की वो अपना काम करने में भी थक जा रही हैं। इसका मतलब वो फिट नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने शाम 7 बजे के बाद खाना बंद कर दिया।

भारत के मुताबिक, वो हमेशा 12 से 7 बजे के बीच ही खाती थीं। शूटिंग की वजह से कभी-कभी रुटीन मिस हो जाता था। लेकिन सामान्य तौर पर वो यही रूटीन फॉलो करती थीं।

भारत ने बताया कि उनकी वेट लॉस जर्नी बिना किसी एक्सरसाइज और स्ट्रिक्ट डाइट के थी। उन्होंने बाहर के खाने से दूरी बना ली थी। वो सिर्फ घर बना खाना ही खाती थीं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 13 September 2025 at 13:12 IST