bhandare wale aloo tamatar ki sabji recipe at home chatpate potato tomato gravy sabji with poori

Bhandare Wali Aloo-Tamatar Ki Sabji Recipe: घर में ऐसे बनाएं भंडारे वाली टमाटर-आलू की सब्जी, खाते ही कहेंगे वाह! नोट करें असान विधि

Potato Tomato Chatpati Sabji Recipe: अगर आप भी मंदिर या भंडारे में मिलने वाली आलू-टमाटर की सब्जी का स्वाद भूल नहीं पाए हैं, तो अब उसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। हल्के मसालों, टमाटर की खटास और आलू के सॉफ्ट स्वाद से बनी यह सब्जी पूरी, कचौड़ी या पराठे के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जरूरी सामग्री: 4 उबले हुए आलू, 3 बड़े टमाटर, 2 हरी मिर्च, 1 छोटा टुकड़ा अदरक, 2 बड़े चम्मच घी, 1 छोटा चम्मच जीरा, 1 चुटकी हींग, 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 

Image: Freepik
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, स्वादानुसार नमक, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, थोड़ा हरा धनिया, 3 कप पानी

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की विधि: सबसे पहले टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब एक कढ़ाई या पैन में तेल या घी गर्म करें। इसमें जीरा और हींग डालें। 

Image: Freepik
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जब जीरा चटकने लगे तो तैयार टमाटर का पेस्ट डाल दें। अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर मसाले को अच्छे से भून लें। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जब मसाले से तेल अलग होने लगे, तब उबले हुए आलू हाथ से तोड़कर इसमें डाल दें। अब करीब 3 कप पानी डालें और सब्जी को 10 मिनट तक उबलने दें। हल्की पतली ग्रेवी इस सब्जी का असली स्वाद बढ़ाती है।

Image: AI
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इससे आलू मसालों का स्वाद अच्छे से सोख लेते हैं और सब्जी का स्वाद बिल्कुल भंडारे जैसा आता है। अंत में गरम मसाला और हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।

Image: AI
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गरमा-गरम भंडारे वाली आलू-टमाटर की सब्जी को पूड़ी, कचौड़ी, पराठे या साधारण रोटी के साथ सर्व करें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा हरा धनिया और घी डालकर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं।

Image: AI
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप भंडारे जैसा असली स्वाद चाहते हैं, तो सब्जी में थोड़ा देसी घी जरूर डालें। आलू को चाकू से काटने की बजाय हाथ से तोड़ें, इससे सब्जी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है। 

Image: Freepik
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड