
Tea: सुबह या शाम... जानिए चाय पीने का सबसे अच्छा समय क्या है? क्या हैं इसके फायदे
किसी किसी इंसान को चाय की लत ऐसी लगी होती है कि उन्हें हर समय चाय की जरूरत होती है। उन्हें अगर किसी भी समय में चाय पीने को मिल जाए तो ना मना नहीं करते हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
क्या आपको पता है कि ज्यादा चाय पीना भी सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है। चाय पीने का भी एक सही वक्त होता है। आइए जानते हैं कि आखिर चाय पीने का सही समय क्या होता है।
Image: Canva
गलत वक्त पर चाय पीने से इसका सीधा असर आपके डाइजेशन सिस्टम पर पड़ता है। कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें सुबह-सुबह बिस्तर पर ही चाय चाहिए होती है।
Image: CanvaAdvertisement
हालांकि, सुबह उठने के साथ खाली पेट चाय पीना नुकसानदेह होता है। इससे एसिडिटी की दिक्कत होती है। वहीं रात को सोने के वक्त चाय. पीना भी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
Image: Canva
सोने के वक्त चाय पीने से आपकी नींद उड़ जाती है। चाय पीने का सही वक्त सुबह उठने के दो घंटे बाद या फिर ब्रेकफ्रास्ट करने के दो घंटे बाद पीना सही माना जाता है।
Image: CanvaAdvertisement
खाली पेट चाय पीने से बचना चाहिए। चाय पीने से पहले कुछ हल्का सा खा लें। आपके सोने का जो वक्त है, उस वक्त से करीब 10 घंटे पहले चाय पीना चाहिए।
Image: Freepik
चाय आपके शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन को कम करता है, जिसकी वजह से आपके तेहरे पर फ्रेशनेस बनी रहती है साथ ही उदासी और सुस्ती गायब हो जाती है।
Image: canvaDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।