best places in Indian to visit during monsoon in less budget family trip couple trip

Tourist Place In Monsoon: बारिश में पहाड़ों पर घूमने से बचना चाहते हैं? तो आपके लिए वो 6 जगह जहां घूमने में नहीं है कोई खतरा

Best Places To Visit In Monsoon: बारिश के मौसम में पहाड़ों पर जाना थोड़ा रिस्की हो सकता है। लैंडस्लाइड और रास्तों के बंद होने का डर हमेशा रहता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप घर पर ही कैद होकर रह जाएं। अगर आप कम बजट में मानसून का असली मजा लेना चाहते हैं, तो भारत में कई ऐसी सुरक्षित और शानदार जगहें हैं। यहां आप बेफिक्र होकर घूम सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन खास जगहों के बारे में।

camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अलपुज्जा, केरला: अलेप्पी को पूर्व का वेनिस कहा जाता है और यह अपने बैकवाटर्स और हाउसबोट के लिए दुनिया भर में मशहूर है। बारिश की बूंदों के बीच हाउसबोट में बैठकर पानी की सैर का एक अलग ही आनंद देता है।
 

Image: AI
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ओरछा,मध्य प्रदेश: बेतवा नदी के किनारे बसा यह ऐतिहासिक शहर मानसून में एकदम हरा-भरा हो जाता है। शांत माहौल और पुराने महल आपको बहुत पसंद आएंगे। यह ट्रिप बिल्कुल सस्ती रहेगी।

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मानसून का गोवा: ऑफ-सीजन होने के कारण बारिश में गोवा घूमना काफी सस्ता पड़ता है। यहां आपको हरियाली, शांत समंदर और सस्ते होटल मिलेंगे। कम बजट वाले यात्रियों के लिए यह परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

Image: AI
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उदयपुर, राजस्थान: बारिश में उदयपुर की झीलें और महल और भी खूबसूरत हो जाते हैं। यहां आप कम बजट में शाही अंदाज का अनुभव ले सकते हैं। पहाड़ों जैसा कोई रिस्क भी नहीं। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पुडुचेरी: फ्रेंच स्टाइल की इमारतें और बारिश से धुली साफ सड़कें। मानसून में पुडुचेरी बेहद शांत और खूबसूरत लगता है। यहां रहना और खाना-पीना काफी बजट-फ्रेंडली है।

Image: AI
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

माउंट आबू,राजस्थान: राजस्थान का हिल स्टेशन, जो पहाड़ों का मज़ा देता है लेकिन यहां रिस्क न के बराबर है। बारिश के मौसम में नक्की लेक के पास चाय-पकौड़े का लुत्फ़ जरूर उठाएं।
 

Image: AI
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मानसून ट्रिप पर हमेशा वाटरप्रूफ बैग, छाता और अच्छी ग्रिप वाले जूते साथ रखें। तो देर किस बात की? कम बजट में अपना बैग पैक करें और इन सुरक्षित जगहों पर एन्जॉय करें। 

Image: AI
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड