Lemon Substitutes

Lemon Substitutes: नींबू हुआ ₹300 किलो तो चिंता छोड़ अपनाएं 7 देसी चीजें, तपती गर्मी में साबित होंगे Best Cooling Hacks

Lemon Substitutes: गर्मी के तपन की वजह से बाजार में सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। इसमें से नींबू के रेट भी शामिल हैं, भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए और खटास के लिए इसका कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। बढ़ते दाम की वजह से एक आम इंसान के लिए बेहद चिंताजनक है। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ देसी ऑप्शन अभी भी हैं, जिन्हें इस्तेमाल करके आप खाने का जायका बरकरार रख सकते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही सात विकल्पों के बारे में....

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अमचूर पाउडर

दाल- सब्जियों में खटास के लिए आमचूर सबसे बेस्ट है। सूखे आम से बनाया जाता है। सब्जी पकाने के बाद लास्ट में इसका ऊपर से छिड़काव करने से खाने का स्वाद बिल्कुल नींबू जैसा खट्टा हो जाता है। 

Image: freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इमली

इमली का प्रयोग पुराने जमाने से खाने में किया जाता है। इसे पानी में भिगोकर पल्प तैयार करके सांभर, रसेदार सब्जी और चटनी में नींबू की जगह यूज करते हैं। ये शरीर में ठंडक लाने का भी काम करती है। 

Image: freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

केरी

गर्मियों में कच्चे आम की बहार बनी रहती है। आप इसे उबालती हुई दाल में डाल सकते हैं। इसके अलावा सलाद में नींबू के रस की जगह कद्दूकस की हुई केरी डालने से विटामिन सी की भरपूर मात्रा मिलती है। 

Image: freepik
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दही

रायता, सलाद या कुछ खास ग्रेवी वाली डिशेज में नींबू की जगह ताजे दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। दही सिर्फ खाने में ही खट्टा नहीं होता है, बल्कि गर्मियों में डाइजेशन को भी हेल्दी रखता है। 
 

Image: freepik
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कोकूम का शरबत और तड़का

कोकूम का इस्तेमाल विशेष रूप से तटीय इलाकों में किया जाता है। इसकी तासीर बहुत ठंडी होती है। नींबू पानी की जगह कोकूम का शरबत पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद है। 
 

Image: freepik
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अनारदाना पाउडर

छोले जैसी चीजों में नींबू की जगह अनारदाने को प्रयोग करते हैं। यह खाने में अलग फ्लेवर ऐड करके स्वाद बढ़ा देता है। हेल्थ के लिहाज से यह खून साफ करने और पेट की दिक्कतों में हेल्पफुल है। 

Image: freepik
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

टमाटर

अगर आप सलाद में हल्का खट्टापन चाहते हैं, तो देशी टमाटरों की उपयोग बढ़ा सकते हैं। इसमें विटामिन सी होता है, जो नींबू की कमी को पूरा करता है। 

Image: freepik
Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड