
Besan Gatte Ki Sabji Recipe: घर में ऐसे बनाएं राजस्थानी बेसन के गट्टे की सब्जी, चखते ही नॉन वेज भी जाएंगे भूल; नोट करें विधि
Besan Ki Sabji: अगर आप रोज-रोज की आलू, भिंडी या पनीर की सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार राजस्थान की मशहूर बेसन के गट्टे की सब्जी जरूर ट्राई करें। यह सब्जी स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि एक बार खाने के बाद लोग इसकी तारीफ करते नहीं थकते। इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत भी नहीं पड़ती और यह रोटी, पराठे या चावल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
गट्टे बनाने के लिए सामग्री: 2 कप बेसन, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 चम्मच अजवाइन, 2 बड़े चम्मच दही, 2 बड़े चम्मच तेल, स्वादानुसार नमक, जरूरत के अनुसार पानी
Image: Freepik
ग्रेवी के लिए: 1 कप दही, 1 प्याज, 1 टमाटर, 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 1/2 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर,1 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच गरम मसाला, 2 बड़े चम्मच तेल, नमक
Advertisement
गट्टे बनाने की विधि: सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन लें। इसमें लाल मिर्च, हल्दी, अजवाइन, नमक, दही और तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें।
Image: Freepik
इसके बाद आटे की लंबी-लंबी रोल बनाएं और एक पैन में पानी उबालकर इन्हें 8-10 मिनट तक पकाएं। जब ये पक जाएं तो बाहर निकालकर ठंडा करें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। आपके गट्टे तैयार हैं।
Image: AIAdvertisement
ग्रेवी बनाने की विधि: एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें। इसके बाद प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और कुछ सेकंड तक पकाएं।
Image: Freepik
टमाटर, हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मसालों को अच्छी तरह भून लें। अब फेंटा हुआ दही डालें और लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं।
Image: Freepik
जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तब इसमें थोड़ा पानी डालें और उबाल आने दें। अब तैयार गट्टों को ग्रेवी में डालकर 5-7 मिनट तक पकाएं। आखिर में गरम मसाला और हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।
Image: AI
गरमा-गरम राजस्थानी बेसन के गट्टे की सब्जी को रोटी, बाजरे की रोटी, पराठे या जीरा राइस के साथ परोसें। इसका मसालेदार और मलाईदार स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आएगा।
Image: AI
गट्टों का आटा ज्यादा नरम न रखें, वरना उबालते समय वे टूट सकते हैं। दही को पहले अच्छी तरह फेंट लें, इससे ग्रेवी स्मूद बनेगी। अगर आपने अभी तक बेसन के गट्टे की सब्जी नहीं बनाई है, तो इसे जरूर ट्राई करें।
Image: AI