
Winter Tulsi Tea Benefits: सर्दी में रोजाना तुलसी की चाय पीने से होते हैं ये जबरदस्त फायदे, आज से ही पीना करें शुरू
Winter Tulsi Tea Benefits: अब सर्दी दस्तक दे चुकी है। इस बदलते मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसलिए हम आपको इस लेख में सर्दियों में तुलसी की चाय पीने के बारे में बताएंगे। साथ ही इसे कैसे इसे बनाने के टिप्स के बारे में भी जानेंगे।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
सर्दियों में तुलसी की चाय क्यों है खास
सर्दी के मौसम में तुलसी की चाय शरीर को गर्म रखती है और इम्यूनिटी को बढ़ाती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स संक्रमण से बचाव करते हैं।
Image: Freepik
तुलसी चाय से बढ़ेगी इम्यूनिटी
तुलसी में मौजूद एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण शरीर को वायरस से बचाते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।
Image: FreepikAdvertisement
सर्दी-जुकाम से राहत दिलाता है तुलसी
रोजाना सुबह तुलसी की चाय पीने से नाक बंद होना, गले में खराश और खांसी जैसी सर्दी-जुकाम की समस्याओं में राहत मिलती है।
Image: Freepik
शरीर को रखे गर्म और एक्टिव रखता है
तुलसी की चाय में मौजूद प्राकृतिक तत्व शरीर के तापमान को संतुलित रखते हैं और दिनभर एनर्जी बनाए रखते हैं।
Image: FreepikAdvertisement
सांस की समस्या में बेहद फायदेमंद
अगर सर्दियों में अस्थमा या सांस फूलने की दिक्कत होती है, तो तुलसी की चाय पीना बेहद लाभकारी है। यह श्वसन तंत्र को साफ करती है।
Image: Freepik
दिल को हेल्दी रखता है तुलसी
तुलसी के तत्व कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
Image: Freepik
डिटॉक्स और वजन घटाने में मददगार है
तुलसी की चाय तुलसी चाय शरीर से टॉक्सिन्स को निकालती है और मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाकर वजन घटाने में सहायक होती है।
Image: Freepik
तुलसी की चाय बनाने का तरीका
एक कप पानी में 5-6 तुलसी की पत्तियां डालें, 2-3 मिनट उबालें। चाहें तो अदरक या शहद मिलाएं और गर्मागर्म पिएं।
Image: Freepik