benefits of jamun

Jamun Khaane ke Fayde: डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण... गर्मी में रसीले जामुन खाने के क्या-क्या हैं फायदे?

Jamun Khaane ke Fayde: गर्मियों के मौसम में मिलने वाला रसीला जामुन सिर्फ एक फल नहीं बल्कि सेहत का खजाना है। डायबिटीज के मरीजों के लिए तो इसे नेचुरल वरदान माना जाता है। इसमें पाया जाने वाला जम्बोलिन नामक तत्व स्टार्च को शुगर में बदलने की रफ्तार को धीमा कर देता है, जिससे शरीर में ब्लड शुगर का स्तर अचानक नहीं बढ़ता है। आइए जानते हैं जामुन के अन्य बेहतरीन फायदों के बारे में।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
camera icon
1/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जामुन फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है। यह पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस और कब्ज को दूर करने में मदद करता है और आपके पाचन तंत्र को पूरी तरह से मजबूत रखता है।

Image: freepik
camera icon
2/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो जामुन आपकी डाइट के लिए बेस्ट है। इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और यह लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है।

Image: freepik
Advertisement
camera icon
3/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये तत्व शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं, जिससे शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है।

Image: freepik
camera icon
4/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जामुन में मौजूद विटामिन-ए और विटामिन-सी स्किन में नेचुरल निखार लाने का काम करते हैं। इसके साथ ही, यह आंखों की रोशनी को बेहतर बनाए रखने में भी काफी फायदेमंद साबित होता है।

Image: freepik
Advertisement
camera icon
5/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

डायबिटीज के मरीज एक बार में 8 से 15 जामुन यानी लगभग 100 ग्राम का सेवन आराम से कर सकते हैं। इसके अलावा, जामुन सीड पाउडर भी शुगर लेवल को कंट्रोल करने में फायदेमंद माना जाता है। 

Image: freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By:
 Kirti Soni

पब्लिश्ड