
Benefits of Jaggery: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हैं परेशान? किचन की ये चीज है रामबाण इलाज, छोटा टुकड़ा खाने से फेफड़ा रहेगा सुरक्षित
Benefits of Jaggery: गुड़ स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद होता है। गुड़ प्रदूषण से हो रही बीमारियों को कम करने में मदद करता है। आइए इस फोटो गैलेरी में विस्तार से जानते हैं कि सेहत के लिहाज से गुड़ और कितना फायदेमंद है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
गुड़ मिठास के साथ आयुर्वेदिक गुणों से है भरपूर
गुड़ सिर्फ मिठास नहीं, बल्कि आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर है। इसमें मौजूद खनिज शरीर को अंदर से साफ करते हैं और फेफड़ों की सेहत सुधारते हैं।
Image: Freepik
प्रदूषण से बचाता है गुड़
गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स शरीर में जमी अशुद्धियों को बाहर निकालते हैं। यह फेफड़ों को धूल, धुएं और टॉक्सिन से बचाता है।
Image: FreepikAdvertisement
गुड़ करता है फेफड़ों की सफाई
रोजाना एक छोटा टुकड़ा गुड़ खाने से सांस से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं। यह फेफड़ों की नलियों को साफ कर सांस लेना आसान बनाता है।
Image: Freepik
सुबह खाली पेट गुड़ का पानी पिएं
सुबह खाली पेट गुड़ और गुनगुना पानी पीना शरीर को डिटॉक्स करता है। यह प्रदूषण से जमा टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है।
Image: FreepikAdvertisement
खांसी-जुकाम से राहत दिलाता है गुड़
प्रदूषण से बढ़ी खांसी या गले की खराश में गुड़ और अदरक का सेवन बहुत असरदार है। ये कफ निकालने में मदद करता है।
Image: Freepik
इम्यूनिटी को बढ़ाता है गुड़
गुड़ में मौजूद आयरन और फॉस्फोरस शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। यह प्रदूषण से होने वाले संक्रमणों से बचाव करता है।
Image: Freepik
सर्दियों में पिएं गुड़ की चाय
चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करें। यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को अंदर से गर्म रखता है।
Image: Freepik
एक दिन में कितना गुड़ खाएं?
एक टुकड़ा गुड़ रोजाना सुबह और शाम को खाएं। आपको फायदे देखने को मिल सकता है।
Image: Freepik