benefits of fig water anjeer ka pani peene ke fayde for healthy body

Anjeer Water: सेहत के लिए संजीवनी बूटी है अंजीर का पानी, 15 दिन तक रोजाना पिएं और खुद देखें रिजल्ट

Anjeer Ka Pani Peene Ke Fayde: अंजीर यानी फिग एक ऐसा सूखा फल है जो स्वाद में मीठा और सेहत में बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंजीर को भिगोकर उसका पानी पीने से शरीर को दोगुना फायदा मिलता है? अंजीर का पानी शरीर को अंदर से डिटॉक्स करने के साथ-साथ कई बीमारियों से भी बचाता है। अगर आप 15 दिन तक रोजाना सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीते हैं, तो इसका असर खुद अपने शरीर में महसूस करेंगे। तो आइए जानते हैं अंजीर के पानी के फायदे और इसे बनाने का आसान तरीका।

camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अंजीर पानी बनाने का तरीका

  • रात को सोने से पहले 2 से 3 सूखे अंजीर को गुनगुने पानी में भिगो दें।
  • बर्तन को ढककर रख दें ताकि अंजीर अच्छे से फूल जाए।
  • सुबह उठकर सबसे पहले उसी पानी को पी लें।

 

Image: AI
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चाहें तो भीगे हुए अंजीर को भी खा सकते हैं। ये और भी फायदेमंद होता है। प्राकृतिक और आसान उपाय होने के कारण इसे अपनी सुबह की हेल्थ रूटीन में जरूर शामिल किया जा सकता है।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अंजीर पानी पीने के फायदे

पाचन तंत्र को बनाए दुरुस्त

अंजीर में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो पाचन को सुधारती है। इसका पानी कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

Image: Freepik
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दिल को रखे हेल्दी

अंजीर का पानी खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इससे दिल मजबूत रहता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

Image: Pinterest
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ब्लड शुगर कंट्रोल में मददगार

अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो अंजीर का पानी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक फाइबर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

Image: Freepik
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

त्वचा और बालों के लिए लाभकारी

अंजीर पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स निकालते हैं। इससे त्वचा ग्लो करने लगती है और बालों का झड़ना भी कम होता है।

Image: Freepik
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हड्डियों को बनाता है मजबूत

अंजीर कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस से भरपूर होता है। रोजाना इसका पानी पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं और जोड़ों के दर्द में भी राहत मिलती है।

Image: Freepik
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वजन घटाने में सहायक

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अंजीर का पानी आपके लिए वरदान है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और ओवरईटिंग से बचाता है।

Image: Freepik
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इन बातों का रखें ख्याल

  • रोजाना 2-3 से ज्यादा अंजीर न खाएं, वरना ब्लड शुगर बढ़ सकता है।
  • अगर आप डायबिटीज या एलर्जी की दवा ले रहे हैं, तो इसे शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Image: Shutterstock

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By:
 Sujeet Kumar

पब्लिश्ड