
अपडेटेड 21 August 2025 at 16:11 IST
Multigrain Atta: मल्टीग्रेन आटे की रोटी खाने से डायबिटीज समेत कई बीमारियां भागेंगी दूर, जानें घर पर बनाने का आसान तरीका
How To Make Multigrain Atta At Home: मल्टीग्रेन आटा आजकल बहुत चर्चा में नजर आ रहा है। खासकर उन लोगों के बीच जो अपनी सेहत का ख्याल रखते हैं। इसमें कई अनाजों का मिश्रण होता है, जैसे गेहूं, जौ, रागी, बाजरा, ज्वार, चना आदि। इससे बनी रोटी स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है।
- फोटो गैलरी
- 3 min read

मल्टीग्रेन आटे के फायदे
पाचन के लिए अच्छा: इसमें ग्रेन्स की विविधता होती है, जिससे पेट साफ रहता है और कब्ज जैसी समस्याएं कम होती हैं।
Image: Freepik
ब्लड शुगर कंट्रोल: मल्टीग्रेन आटा डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे शुगर जल्दी नहीं बढ़ती है।
Image: FreepikAdvertisement

वजन कम करने में मदद: मल्टीग्रेन आटे से बनी रोटी खाने से पेट देर तक भरा रहता है, जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है।
Image: Freepik
हृदय स्वास्थ्य: बाजरा और जौ में मौजूद गुण हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
Image: FreepikAdvertisement

घर पर मल्टीग्रेन आटा कैसे बनाएं?
सामग्री:
- 2 कप गेहूं का आटा
- ½ कप जौ
- ½ कप बाजरा
- ½ कप ज्वार
- ½ कप चना
- ¼ कप रागी
- ¼ कप मक्का
- थोड़ा सा नमक

बनाने का तरीका:
सभी अनाजों को अलग-अलग अच्छे से धो कर धूप में सूखा लें।सूख जाने के बाद इन सब ग्रेन्स को हल्का सा सेंक लें ताकि उनमें नमी न रहे।

अब इन सबको मिलाकर आटे की चक्की या ग्राइंडर में महीन पाउडर बना लें। तैयार पाउडर को छान लें और एयरटाइट कंटेनर में रख दें। जब भी रोटी बनानी हो, इसी आटे से गूंथ कर रोटियां बना लें।
Image: AI/ Freepik
अन्य जरूरी टिप्स
- चाहें तो इसमें मेथी के सूखे पत्ते या ओट्स भी मिला सकते हैं।
- रोटी को घी या तेल से सेकें तो बच्चों को भी अच्छा लगेगा।

मल्टीग्रेन रोटी कब और कैसे खाएं?
- रोजाना ब्रेकफास्ट या डिनर में मल्टीग्रेन रोटी खाएं।
- साथ में सब्जी, दही या सलाद लें, इससे पोषण और बढ़ेगा।
- डायबिटीज मरीज स्नैक टाइम में भी रोटी खाकर हेल्दी रहते हैं।

इन बातों का रखें ख्याल
- घर का बनाया मल्टीग्रेन आटा सबसे अच्छा होता है क्योंकि इसमें मिलावट नहीं होती है।
- अगर पहले कभी मल्टीग्रेन आटा नहीं खाया है तो धीरे-धीरे अपनी डाइट में शामिल करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 20 August 2025 at 22:12 IST