
अपडेटेड 27 July 2025 at 23:30 IST
Anjeer: बरसात के उमस भरे मौसम में अंजीर खाना होगा फायदेमंद? जानें खाने का सही तरीका, कहीं गरम तासीर पहुंचा ने दें नुकसान
बरसात का मौसम अपने साथ नमी, उमस और बीमारियों का खतरा भी लेकर आता है। इस मौसम में क्या खाना है और क्या नहीं, ये समझना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में सवाल यह है क्या अंजीर जैसे गर्म तासीर वाले फल को बरसात में खाना ठीक है? अंजीर अपने पोषक गुणों के लिए जाना जाता है, लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है। तो क्या ये मौसम में नुकसान पहुंचा सकता है या सही मात्रा में खाने से फायदे ही होंगे? आइए जानते हैं-
- फोटो गैलरी
- 2 min read

बरसात में अंजीर खाना फायदेमंद है या नहीं?
सही मात्रा और तरीके से अंजीर बरसात के मौसम में खाई जा सकती है। वहीं आपको कई बातों का खास ख्याल रखना जरूरी होता है।
Image: Shutterstock
यह पाचन को सुधारता है और कब्ज जैसी आम समस्याओं में राहत देता है फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो इम्युनिटी को मजबूत बनाते हैं।
Image: FreepikAdvertisement

इन बातों का रखें ख्याल
ज्यादा मात्रा में अंजीर खाने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है, जिससे फोड़े-फुंसी, पेट में जलन या लूज मोशन जैसी दिक्कत हो सकती है। इसे सीमित मात्रा में ही खाएं।
Image: Freepik
बरसात में अंजीर खाने का सही तरीका क्या है?
भिगोकर खाएं-रात को 1-2 सूखे अंजीर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट खाएं। इससे इसकी गर्म तासीर बैलेंस हो जाती है।
Advertisement

दूध के साथ न लें- खासतौर पर बरसात में गर्म तासीर के कारण अंजीर को दूध के साथ न लें।
Image: freepik
फ्रेश अंजीर है बेहतर- ताजा अंजीर में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे इसकी गर्मी थोड़ी कम हो जाती है।
Image: Shutterstock
अंजीर को चबा-चबाकर खाएं- ये पेट के लिए बेहतर होता है और पाचन में मदद करता है।
Image: Shutterstock
किन लोगों को बरसात में अंजीर नहीं खानी चाहिए?
जिन्हें स्किन एलर्जी, पिंपल्स या बार-बार फोड़े-फुंसी की समस्या होती है, उन्हें अंजीर से बचाव करना चाहिए।
Image: Shutterstock
गर्भवती महिलाएं डॉक्टर की सलाह से ही अंजीर खाएं। डायबिटीज मरीजों को अंजीर सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए, क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होती है।
Image: freepik
अंजीर खाने के फायदे क्या है?
पाचन में सुधार लाता है।
कब्ज से राहत देने में मददगार है।
इम्युनिटी मजबूत करने में फायदेमंद होता है।
आयरन की कमी दूर करने में मददगार है।
हड्डियों को मजबूती देने का काम करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 27 July 2025 at 23:30 IST