
अपडेटेड 28 October 2025 at 17:42 IST
Jaggery Eating Benefits: गुड़ के साथ सौंफ खाने के 5 फायदे? जानिए कब खाना सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद
अक्सर लोग रात के खाने के बाद कुछ ऐसा खाना पसंद करते हैं, जो उनकी सेहत को स्वस्थ्य रखे। ऐसा ही एक देशी नुस्खा गुड़ और सौफ का है, जिसे खाना किसी वरदान से कम नहीं होता है। इसे खाने से आपकी सेहत पर कई बड़े फायदे देखने को मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं इसे कैसे खाएं और इसके फायदे।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

अक्सर लोग भोजन के बाद सौंफ और गुड़ खाते हैं, इसे सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं खाया जाता है बल्कि हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इस देसी कॉम्बिनेशन में कई चौंकाने वाले फायदे छिपे हैं।
Image: Freepik
सौंफ में प्राकृतिक तेल पाचन मौजूद होते हैं, जो एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं। इसे खाना पाचन तंत्र के लिए वरदान साबित होता है। यह एक असरदार आयुर्वेदिक उपाय है, जो पेट को हल्का और शरीर को स्वस्थ रखता है।
Image: FreepikAdvertisement

सौंफ और गुड़ खाने से गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। यह भोजन को जल्दी से और बेहतर तरीके से पचाने में मदद करता है।
Image: Unsplash
गुड़ खाने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। यह ब्लड को शुद्ध करता है और टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। गुड़ खाने से आपके शरीर की थकान बिलकुल दूर हो जाती है।
Image: FreepikAdvertisement

सौंफ और गुड़ साथ खाने से शरीर को शांति मिलती है। यह दिमाग को रिलैक्स करता है और नींद को सुधारता है। रोजाना रात के खाने के बाद यह कॉम्बो ट्राई करें, नींद और पाचन दोनों बेहतर होंगे।
Image: Freepik
सौंफ मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करती है। इससे फैट बर्निंग प्रक्रिया तेज होती है और वजन कंट्रोल में रहता है। सौंफ-गुड़ को लिमिट में खाना चाहिए ये शरीर को एक्टिव रखता है।
Image: Eating well
डायबिटीज या हाई शुगर वाले लोग गुड़ का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में गुड़ खाने से शुगर का लेवल बढ़ सकता है।
Image: FreepikPublished By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 28 October 2025 at 17:42 IST