
अपडेटेड 21 August 2025 at 21:10 IST
Elaichi: शादीशुदा पुरुषों के लिए सोने से पहले दो इलायची खाने के क्या हैं फायदे? जल्द दिखता है असर
इलायची को “मसालों की रानी” कहा जाता है। इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए तो होता ही है, लेकिन आयुर्वेद में इसे दवा की तरह भी माना गया है। खासतौर पर शादीशुदा पुरुषों के लिए रात में सोने से पहले दो इलायची खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ताकत देते हैं और जल्दी असर भी दिखाते हैं। आइये जानते हैं इसे खाने के फायदे क्या हैं?
- फोटो गैलरी
- 2 min read

शारीरिक ताकत बढ़ाती है
इलायची में एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स होते हैं जो शरीर की कमजोरी को दूर करके ताकत बढ़ाते हैं। इसे रात में खाने से थकान कम होती है और शरीर रिलैक्स महसूस करता है।
Image: FREEPIK
पाचन तंत्र को करें दुरुस्त
शादीशुदा पुरुषों के लिए हेल्दी रहना बहुत जरूरी है। इलायची खाने से खाना जल्दी पचता है और गैस, अपच या भारीपन जैसी समस्या नहीं होती। इससे नींद भी अच्छी आती है।
Image: FreepikAdvertisement

नींद लाने में मददगार
इलायची का असर दिमाग को शांत करने वाला होता है। इसे रात में खाने से नींद गहरी और सुकूनभरी आती है, जिससे अगला दिन तरोताजा महसूस होता है।
Image: AI
रक्त संचार को बनाये बेहतर
इलायची खून को साफ करने और रक्त प्रवाह को बेहतर बनाने का काम करती है। बेहतर ब्लड सर्कुलेशन से शरीर एक्टिव रहता है और एनर्जी लेवल भी हाई बना रहता है।
Image: FreepikAdvertisement

सांस और मुंह की बदबू दूर करती है
रात को इलायची खाने से सांस की दुर्गंध दूर होती है और मुंह फ्रेश रहता है। शादीशुदा पुरुषों के लिए यह एक अच्छा नैचुरल रिफ्रेशर है।
Image: freepik

वैवाहिक जीवन को बनाती है खुशहाल
आयुर्वेद के अनुसार इलायची पुरुषों की कमजोरी को दूर करने और स्टैमिना बढ़ाने में मदद करती है। लगातार सेवन करने से इसका असर जल्दी दिखने लगता है।
Image: Shutterstock
इलायची खाने का सही तरीका क्या है?
- रात को सोने से 15 मिनट पहले दो हरी इलायची खाएं।
- चाहें तो गुनगुने दूध के साथ भी ले सकते हैं।
- रोजाना इसे खाने से धीरे-धीरे असर दिखने लगेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 21 August 2025 at 21:10 IST