benefits of drinking lukewarm water in winter gunguna pani pine ke fayde garam pani pine ke fayde health tips

अपडेटेड 19 November 2025 at 20:03 IST

Lukewarm Water Benefits: सर्दी के मौसम में गरम पानी पीने के फायदे सुनकर चौंक जाएंगे आप, सेहत के लिए है संजीवनी बूटी

Garam Pani Pine Ke Fayde Kya Hain: सर्दियां आते ही ज्यादातर लोग ठंड की वजह से पानी पीना कम कर देते हैं, लेकिन यही लापरवाही शरीर पर भारी पड़ सकती है। ठंड के मौसम में अगर आप गुनगुना पानी पीने की आदत डाल लें, तो यह आपकी सेहत के लिए किसी संजीवनी बूटी की तरह काम करता है। गुनगुना पानी शरीर को अंदर से गर्माहट देता है, पाचन सुधरता है और कई बीमारियों से बचाव भी होता है। तो चलिए जानते हैं गुनगुना पानी पीने के फायदों के बारे में-

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पाचन तंत्र को बनाए मजबूत

सर्दियों में ठंड के कारण पाचन धीमा हो जाता है। ऐसे में गुनगुना पानी पेट की नसों को रिलैक्स करता है और खाना जल्दी पचाने में मदद करता है। 

Image: Pinterest

camera icon
2/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वजन घटाने में मददगार

वेट लॉस के दौरान गुनगुना पानी आपके लिए बेस्ट है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे फैट जल्दी बर्न होता है। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से पेट साफ रहता है।

Image: Freepik

Advertisement
camera icon
3/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

शरीर को करें डिटॉक्स

गुनगुना पानी शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है। इससे त्वचा साफ रहती है और स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है। दिन में 2-3 बार गुनगुना पानी पीने से किडनी का काम भी आसान हो जाता है।

Image: Freepik

camera icon
4/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गैस, अपच और कब्ज की परेशानी भी इससे काफी हद तक कम हो जाती है।

Image: Freepik

Advertisement
camera icon
5/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सर्दी-खांसी से दिलाए राहत

ठंडी हवा गले और नाक पर असर डालती है। ऐसे में गुनगुना पानी हेल्दी ऑप्शन है। यह गले की जकड़न को कम करता है, बलगम को पिघलाकर बाहर करता है, जिससे सर्दी में आराम मिलता है ।

Image: Freepik

camera icon
6/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ब्लड सर्कुलेशन सुधारें

गर्म पानी नसों को फैलाता है जिससे खून का बहाव बेहतर होता है। बेहतर ब्लड सर्कुलेशन शरीर को एनर्जी देता है और दिल की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है।

Image: Freepik

camera icon
7/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सर्दियों में हाइड्रेशन बनाए रखता है

ठंड में हमें प्यास कम लगती है, लेकिन शरीर को पानी की उतनी ही जरूरत होती है। गुनगुना पानी पीने से बार-बार प्यास न लगने पर भी शरीर हाइड्रेटेड रहता है।

Image: AI

camera icon
8/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दर्द में आराम देता है

महिलाओं के लिए गुनगुना पानी सर्दियों में बड़ी राहत देता है। यह पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और पीरियड क्रैम्प्स को कम करने में मदद करता है।

Image: Freepik

camera icon
9/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

गुनगुना पानी रक्त का प्रवाह बढ़ाता है, जिससे न केवल त्वचा ग्लो करती है बल्कि बाल भी मजबूत होते हैं। यह स्कैल्प को हाइड्रेटेड रखकर डैंड्रफ की समस्या को भी कम करता है।

Image: Pinterest

camera icon
10/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

कब पीना चाहिए गुनगुना पानी?

  • सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी जरूर पिएं।
  • खाना खाने के 30 मिनट बाद गुनगुना पानी पिएं।
  • रात में सोने से पहले एक कप गुनगुना पानी शरीर को आराम देता है।
Image: Pixabay

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 19 November 2025 at 20:02 IST