
Juice For Skin Glow: चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? तो बीटरूट के साथ मिलाकर रोजाना पिएं ये हेल्दी और टेस्टी जूस, त्वचा दिखेगी चमकदार
हम सभी चाहते हैं कि हमारी स्किन नेचुरल तरीके से ग्लो करें। इसके लिए बीटरूट यानी चुकंदर, जो दिखने में जितना गाढ़ा लाल होता है, उतना ही ताकतवर भी होता है। अगर इसे कुछ और हेल्दी चीजों के साथ मिलाकर जूस के रूप में रोजाना पिया जाए, तो चेहरे की रंगत निखरने लगती है और स्किन ग्लो करने लगती है। आइये जानते हैं बीटरूट जूस बनाने का तरीका और फायदे-
- फोटो गैलरी
- 2 min read
स्किन ग्लो के लिए क्यों फायदेमंद है बीटरूट?
बीटरूट में आयरन, फोलेट, विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर होते हैं। ये खून को साफ करता है, जिससे त्वचा पर मुंहासे और पिंपल्स कम होते हैं।
इससे त्वचा में ऑक्सीजन और पोषण अच्छे से पहुंचता है, जिससे स्किन ग्लो करने लगती है।
Image: freepikAdvertisement
चमकदार त्वचा के लिए हेल्दी बीटरूट जूस रेसिपी
सामग्री:
- 1 छोटा चुकंदर (बीटरूट)
- 1 गाजर
- 1 सेब
- 1 टुकड़ा अदरक
- आधा नींबू
- आधा गिलास पानी
बनाने का तरीका
सबसे पहले बीटरूट, गाजर और सेब को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब मिक्सर में इन तीनों चीजों को डालें। साथ में अदरक और आधा गिलास पानी भी डालें।
Advertisement
इन सभी को अच्छी तरह ब्लेंड करें और फिर एक छलनी से छान लें। आखिर में ऊपर से नींबू का रस मिलाएं और तुरंत पी लें।
Image: Freepik
कब और कैसे पीना चाहिए?
- इस जूस को सुबह खाली पेट पीना सबसे ज्यादा असरदार होता है।
- हफ्ते में कम से कम 4-5 दिन इसका सेवन करें।
टिप्स आएंगी काम
- ज्यादा मीठा पसंद हो तो थोड़ा सा शहद मिला सकते हैं, लेकिन शुगर बिल्कुल न डालें।
- चुकंदर ज्यादा मात्रा में न लें, वरना ब्लड प्रेशर कम हो सकता है।
- जूस हमेशा ताजा बनाकर ही पीएं, स्टोर न करें।
क्या हैं बीटरूट के जूस के फायदे?
- स्किन पर आएगा नेचुरल पिंक ग्लो।
- दाग-धब्बे और पिंपल्स होंगे कम।
- स्किन नजर आएगी स्मूद और हाइड्रेटेड।
- आंखों के नीचे के डार्क सर्कल भी हल्के पड़ सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।