
Navel Oiling Benefits: सोने से पहले नाभि में तेल क्यों लगाते हैं? जानें सही तरीका, मिलेंगे गजब के फायदे
हमारे शरीर का हर हिस्सा किसी न किसी तरह से हेल्थ से जुड़ा होता है। नाभि को हमारे शरीर का सेंटर पॉइंट कहा जाता है, क्योंकि इससे कई नसें जुड़ी होती हैं। आयुर्वेद में नाभि की मालिश को बेहद फायदेमंद माना गया है। खासकर रात में सोने से पहले नाभि में तेल लगाने से शरीर को अंदर से पोषण मिलता है और कई बीमारियों से बचाव होता है। आइए जानते हैं नाभि में तेल लगाने के फायदे और सही तरीका -
- फोटो गैलरी
- 2 min read
नाभि में तेल लगाने के फायदे
दर्द से राहत
सरसों या तिल के तेल से नाभि की मालिश करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे जॉइंट पेन और बॉडी पेन में आराम मिलता है।
Image: Pexels
स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाएं
आपकी त्वचा ड्राई है या चेहरा बेजान दिखता है, तो नाभि में रोजाना नारियल या बादाम का तेल लगाने से स्किन में नेचुरल नमी बनी रहती है। इससे चेहरा ग्लो करेगा।
Advertisement
हार्मोनल बैलेंस बनाए रखे
आयुर्वेद के अनुसार, नाभि में तेल लगाने से शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है। खासकर महिलाओं के लिए यह उपाय बहुत फायदेमंद है।
Image: Freepik
पाचन शक्ति को मजबूत करे
नाभि में तेल लगाने से डाइजेशन सिस्टम बेहतर होता है। इससे कब्ज, गैस या अपच जैसी समस्याएं धीरे-धीरे कम होती हैं। खासकर नारियल तेल या घी लगाने से पेट की नसों को सुकून मिलता है।
Image: FreepikAdvertisement
संक्रमण और इन्फेक्शन से बचाव
नाभि में तेल लगाने से बैक्टीरिया और इंफेक्शन से बचाव होता है। साथ ही, ये त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और नाभि के आसपास की ड्राईनेस को खत्म करता है।
Image: Freepik
लिप्स को रखे सॉफ्ट और पिंक
जिन लोगों के होंठ बार-बार सूखते हैं या फटते हैं, उन्हें रोज रात में नाभि में सरसों का तेल लगाना चाहिए। इससे होंठों की ड्राईनेस खत्म होती है और वो नैचुरली पिंक दिखते हैं।
Image: Meta AI
नाभि में तेल लगाने का सही तरीका
- रात को सोने से पहले सबसे पहले नाभि को साफ कर लें।
- जरूरत अनुसार तेल की 2-3 बूंद नाभि में डालें और उंगली से हल्के-हल्के मसाज करें।
- इसे पूरी रात ऐसे ही रहने दें।
कैसे चुनें तेल?
- ग्लोइंग स्किन और पाचन के लिए नारियल तेल।
- होंठों की ड्राईनेस और जोड़ों के दर्द के लिए सरसों तेल।
- स्किन ग्लो और हार्मोनल बैलेंस के लिएबादाम तेल
- इम्यूनिटी और पाचन सुधारने के लिए घी।
इन बातों का रखें ख्याल
- अगर नाभि में किसी तरह का घाव या इंफेक्शन है तो तेल लगाने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
- एक ही तेल का रोजाना उपयोग करें, बार-बार बदलने से असर कम हो सकता है।
सोने से पहले नाभि में तेल लगाना एक छोटा लेकिन बहुत असरदार घरेलू उपाय है। इससे स्किन हेल्दी रहती है, पाचन बेहतर होता है और शरीर अंदर से रिलैक्स महसूस करता है।
Image: FreepikDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।