beetroot pudina drink in summer chukandar mint juice summer drink recipe for glowing skin and to stay hydrated

Beetroot Pudina Drink In Summer: लू वाली गर्मी में हाइड्रेटेड रखेगी बीटरूट-पुदीना ड्रिंक, पीते ही स्किन करेगी ग्लो; आप भी रहेंगे कूल-कूल

Beetroot Mint Drink In Summer: गर्मी का मौसम आते ही शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना सबसे जरूरी हो जाता है। तेज धूप और लू की वजह से शरीर में पानी की कमी होने लगती है, जिससे थकान, कमजोरी और स्किन डल दिखने लगती है। ऐसे में अगर आप कोई हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक ढूंढ रहे हैं, तो बीटरूट-पुदीना ड्रिंक आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बीटरूट यानी चुकंदर में आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, वहीं पुदीना शरीर को ठंडक देने का काम करता है। 

Image: Freepik
camera icon
2/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सामग्री: 1 छोटा चुकंदर, 1 मुट्ठी ताजा पुदीने की पत्तियां, 1 छोटा खीरा, 1 चम्मच नींबू का रस, 1 गिलास ठंडा पानी,  स्वादानुसार काला नमक, थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर, बर्फ के टुकड़े

 

Image: AI
Advertisement
camera icon
3/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ड्रिंक बनाने की आसान विधि: सबसे पहले चुकंदर, खीरा और पुदीने की पत्तियों को अच्छी तरह धो लें। अब इन्हें मिक्सर में डालें और साथ में ठंडा पानी मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।

Image: AI
camera icon
4/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसके बाद तैयार मिश्रण को छान लें। अब इसमें नींबू का रस, काला नमक और भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। तैयार है आपका हेल्दी और रिफ्रेशिंग बीटरूट-पुदीना ड्रिंक। 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इसे गिलास में डालें और ऊपर से बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें। यह ड्रिंक न सिर्फ आपको गर्मी में कूल रखेगा, बल्कि स्किन को भी नेचुरल ग्लो देने में मदद करेगा।

Image: AI
camera icon
6/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस ड्रिंक में मौजूद खीरा और पुदीना शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते, जिससे आप दिनभर फ्रेश महसूस करते हैं। 
 

Image: Freepik
camera icon
7/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चुकंदर शरीर में खून बढ़ाने और कमजोरी दूर करने में मदद करता है, जिससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है। गर्मी में रोजाना एक गिलास  ड्रिंक पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और आप दिनभर तरोताजा महसूस करते हैं। 
 

Image: AI
camera icon
8/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पुदीना और नींबू पेट को ठंडक देते हैं और गर्मी में होने वाली एसिडिटी या भारीपन की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। हेल्थ और टेस्ट का ये कॉम्बिनेशन बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा।
 

Image: Freepik
camera icon
9/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन्स स्किन को अंदर से हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से चेहरे पर नैचुरल चमक आने लगती है। 

Image: Freepik
camera icon
10/10
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

ड्रिंक को हमेशा ताजा बनाकर ही पिएं। ज्यादा ठंडा पीने से बचें, खासकर अगर गले की समस्या हो। स्वाद बढ़ाने के लिए चाहें तो इसमें थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं।

Image: Freepik
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड