Beetroot Juice Benefits

अपडेटेड 18 November 2025 at 16:49 IST

Beetroot Juice Benefits: चुकंदर-नींबू का जूस क्यों है हेल्थ का पावर पैक? जानें इसके बड़े फायदे

Beetroot Juice Benefits: क्या आप भी अपनी सुबह की शुरुआत किसी हेल्दी ड्रिंक से करना चहते हैं? अगर हां, तो हम आपके लिए एक ऐसी पावर पैक ड्रिंग लेकर आए हैं, जिसे पीने से खून बढ़ता है, वजन घटता है और इम्यूनिटी भी मजबूत बनती हैं। बता दें, चुकंदर और नींबू का जूस ऐसा ही पावरफुल कॉम्बिनेशन है, जो शरीर की सभी परेशानियों को दूर करके आपको फिट और एनर्जेटिक रखने में मदद करता है। आइए आपको बताते हैं कि रोज सुबह खाली पेट चुकंदर-नींबू का जूस पीने से आपकी सेहत में कौन-कौन से पॉजिटिव बदलाव आ सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चुकंदर आयरन, फोलेट और विटामिन बी12 का बेहतरीन स्रोत होता है, जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है। नींबू में विटामिन सी होता है, जो शरीर में आयरन  को बढ़ाता है। एनीमिया वालों को मदद मिलती है।  

Image: Freepik

camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चुकंदर का फाइबर कब्ज दूर करके इम्यूनिटी बढ़ाता है। नींबू शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकालकर लिवर को डिटॉक्सीफाई करता है। सुबह खाली पेट इसे पीने से पेट हल्का रहता है और भूख भी अच्छी लगती है।

Image: Freepik

Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चुकंदर और नींबू दोनों एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर होते हैं। यह शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति बढ़ाकर सामान्य बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम और इन्फेक्शन से बचाता है। 

Image: Freepik

camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चुकंदर में नाइट्रेट्स मौजूद होता है, जो ब्लड वेसल्स को चौड़ा कर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

Image: Pixels

Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

यह जूस मेटाबॉलिज्म को बढाकर शरीर की चर्बी घटाने में मदद करता है। नींबू फैट बर्निंग को बढ़ाता है। इसे पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे अनहेल्दी स्नैकिंग कम होती है।

Image: Pexels

camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चुकंदर के एंटीऑक्सिडेंट्स और नींबू का विटामिन सी से स्किन में निखार, दाग-धब्बे और झुर्रियां रोकने में मदद करते हैं। यह जूस बालों को मजबूती देकर हेयर फॉल भी कम करता है।

Image: Freepik

camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट्स शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो बेहतर करते हैं, जिससे थकान दूर होती है और स्टेमिना बढ़ता है। दिनभर एक्टिव रहने के लिए यह जूस एक बेहतरीन विकल्प है।

Image: Freepik

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 18 November 2025 at 16:49 IST