banana-lassi-recipe in summer healthy drink how-to-make-banana-lassi-at-home kele ki lassi

Banana Lassi Recipe: चिलचिलाती गर्मी में बच्चों के लिए बनाएं केले की लस्सी, स्वाद और सेहत दोनों रहेंगे बरकरार; शरीर भी रहेगा ठंडा

Kele Ki Lassi Kaise Banaye: गर्मी के दिनों में ठंडी और हेल्दी चीज़ें खाने-पीने का मन करता है, खासकर बच्चों के लिए कुछ ऐसा चाहिए जो टेस्टी भी हो और पौष्टिक भी। ऐसे में केले की लस्सी एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह बनाने में आसान है, जल्दी तैयार हो जाती है और बच्चों को भी खूब पसंद आती है। तो चलिए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

केले की लस्सी बनाने के लिए जरूरी सामग्री: 2 पके हुए केले, 1 कप ठंडा दही, ½ कप ठंडा दूध, 2-3 चम्मच चीनी (स्वाद अनुसार), 2-3 बर्फ के टुकड़े, ¼ छोटा चम्मच इलायची पाउडर, ड्राई फ्रूट्स 
 

Image: Freepik
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बनाने की आसान विधि: सबसे पहले केले को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब मिक्सर जार में केला, दही और दूध डालें। इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह ब्लेंड करें। 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जब मिश्रण स्मूद हो जाए, तब इसमें बर्फ डालकर एक बार फिर ब्लेंड करें। अब लस्सी को गिलास में निकालें और ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर सजाएं। ठंडी-ठंडी स्वादिष्ट केले की लस्सी तैयार है।

 

Image: AI
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

केले की लस्सी के फायदे: यह शरीर को ठंडक देती है और गर्मी से राहत दिलाती है। केला एनर्जी से भरपूर होता है, जिससे बच्चों को तुरंत ताकत मिलती है।
 

 

Image: AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दही पेट को ठंडा रखता है और पाचन बेहतर करता है। यह ड्रिंक बच्चों के लिए हेल्दी और भरपेट होती है।

 

Image: Freepik
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हमेशा पके हुए केले का ही इस्तेमाल करें, इससे लस्सी का स्वाद बेहतर आता है। ज्यादा मीठा पसंद नहीं है तो चीनी कम या बिल्कुल न डालें। आप चाहें तो इसमें शहद भी डाल सकते हैं, यह और भी हेल्दी बन जाएगी।
 

Image: Freepik
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गर्मी में अगर आप बच्चों के लिए कुछ नया और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो केले की लस्सी जरूर ट्राई कर सकते हैं। इसका स्वाद बच्चों को पसंद आएगा और आपको भी उनकी सेहत की चिंता नहीं रहेगी।

Image: AI
Published By :
Samridhi Breja

पब्लिश्ड