
अपडेटेड 13 October 2025 at 16:06 IST
VIRAL VIDEO: लोग पानी की थैली खिड़की-दरवाजों पर क्यों टांग रहे हैं? आपने भी आजमाया क्या, कारगर हुआ तो बच जाएगा आपका पैसा
Mosquitoes-Fly Removal Tips: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ट्रेंड करता रहता है। इसी तरह से मच्छर और मक्खी भगाने का अनोखा तरीका अब वायरल हो रहा है। लोग अपनी बालकनी और रसोई में पानी से भरी पॉलीथिन की थैली लटका रहे हैं। इसमें एल्यूमिनियम फॉयल के टुकड़ों को भी मिक्स कर रहे हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस देसी जुगाड़ से मक्खी और मच्छरों से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन ये नुस्खा क्या वाकई कारगर साबित होता है या सिर्फ वायरल ट्रिक है? आइए जानते हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

ट्रेंड हो रहा ये वायरल वीडियो
कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें लोग अपनी बालकनी में पानी से भरे ट्रांस पैरेंट पॉली बैग को लटका रहे हैं। बैग के अंदर एल्युमिनियम फॉयल या सिक्के को भी डाल रहे हैं।
Image: Meta AI
किस बात का दावा कर रहे हैं लोग?
कई लोगों का कहना है कि पानी और फॉयल के रिफ्लेक्शन से मक्खियां और मच्छर घर में नहीं आते हैं। इससे घर में कीटों की दिक्कत काफी कम हो जाती है।
Image: Meta AIAdvertisement

सोशल मीडिया पर मिल रहे ऐसे रिएक्शन
कुछ लोगों ने इस ट्रिक को बढ़िया हैक बताया है। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता है। खासकर रात के समय में।
Image: Meta AI
क्या कहती है साइंस?
साइंटिस्ट के नजरिए से देखें तो पानी के बैग और फॉयल से उतना रिफ्लेक्शन नहीं होता है कि कीटों को दूर भगाया जा सके। मतलब कि यह तरीका पूरी तरह से कारगर नहीं है।
Image: Meta AIAdvertisement

सिर्फ सोशल मीडिया पर हो रहा है ट्रेंड
यह वायरल हैक असल में किसी रिसर्च पर नहीं आधारित है, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बेस पर है। इसलिए इसे आजमाने से पहले सटीक जानकारी जरूर लें।
Image: Meta AI
इसके साथ ही 'रिपब्लिक भारत' किसी भी तरह का कोई दावा नहीं कर रहा है। ना ही इससे हमारी वेबसाइट का कोई लेना देना है। हम सिर्फ वायरल हो रहे ट्रेंड की ये खबर आप तक पहुंचा रहे हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 13 October 2025 at 16:06 IST