
Arti Singh Weight Loss Secret: एक महीने में है शादी? तो आज ही ट्राय कीजिए आरती सिंह की ये रेसिपी, तेजी से घटेगा वजन
Arti Singh Weight Loss Secret: अगर आप भी ब्राइड-टू-बी हैं जिनकी एक-दो महीने में शादी होने वाली है और चाहती हैं कि कम समय में ज्यादा वजन कम हो सके तो आपको एक्ट्रेस आरती सिंह का ये सीक्रेट जरूर जानना चाहिए।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने 2024 में शादी रचाई थी। अपने इस स्पेशल दिन के लिए उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया था और लगभग 20 दिनों में 5 किलो वजन घटाया था।
Image: instagram
अगर आपकी भी एक-दो महीने में शादी होने वाली है और अपने वेट को लेकर चिंतित हैं तो आपको आरती सिंह की ये रेसिपी एक बार जरूर ट्राय करनी चाहिए।
Image: instagramAdvertisement
आरती सिंह ने ये रेसिपी एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने 25 दिन तक डिनर में केवल लौकी की सब्जी खाई थी जिससे उन्हें लगभग 5 किलो वजन घटाने में मदद मिली।
Image: freepik
आरती ने लौकी की सब्जी की वेट लॉस रेसिपी भी बताई है जिसे आप तुरंत नोट कर लीजिए। सबसे पहले कुकर में घी डालो, फिर जीरा, हरी मिर्ची, टमाटर डालकर अच्छे से पकाओ।
Image: instagramAdvertisement
उसके बाद इसमें कटी हुई लौकी, सेंदा नमक, धनिया डालकर कुकर बंद कर दो। सीटी बजने के बाद थोड़ा सा पका लो और मैश करके खा लो।
Image: freepik
आरती सिंह ने इस सब्जी को बिना मसाले की ‘व्रत वाली लौकी’ बताया। लौकी की सब्जी वजन घटाने के लिए बेहतरीन है क्योंकि इसमें कैलोरी काफी कम और पानी-फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।
Image: AI
लौकी की सब्जी बॉडी को अंदर से नमी देती है जिससे चेहरे पर भी चमक आती है। ये आपको बिना एक्स्ट्रा फैट के पेट भरने में मदद करती है। ये शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालती है जिससे आपको हल्का महसूस होता है।
Image: AIDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।