
Arbi Ke Kofte Recipe: सादी सब्जी नहीं, घर में बनाएं सॉफ्ट-सॉफ्ट अरबी के कोफ्ते, मुंह में जाते ही घुल जाएंगे; बनाना भी है आसान
Arbi Ke Kofte Ki Sabzi Recipe: अगर आप रोज-रोज एक जैसी सब्जियां खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार अरबी से कुछ नया ट्राई करें। अरबी के सॉफ्ट और स्वादिष्ट कोफ्ते खाने में इतने लाजवाब लगते हैं कि हर कोई इसकी तारीफ करेगा। मसालेदार ग्रेवी में बने ये कोफ्ते रोटी, पराठे, नान या जीरा राइस के साथ बेहद स्वादिष्ट लगते हैं। यह है कि इन्हें बनाना भी काफी आसान है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
कोफ्तों के लिए: 500 ग्राम अरबी, 2 उबले आलू, 3 हरी मिर्च, 1 छोटा चम्मच अदरक पेस्ट, 2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला, नमक, तेल
Image: freepik
ग्रेवी के लिए: 2 प्याज, 2 टमाटर, 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 2 चम्मच दही, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी और जीरा, तेल, नमक, हरा धनिया
Image: freepikAdvertisement
बनाने की विधि: सबसे पहले अरबी को अच्छी तरह धोकर कुकर में 2-3 सीटी आने तक उबाल लें। ठंडी होने पर इसका छिलका उतार लें और अच्छी तरह मैश कर लें।
Image: Social Media
अब इसमें उबले आलू, बेसन, कॉर्न फ्लोर, हरी मिर्च, अदरक, मसाले, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोल कोफ्ते तैयार करें।
Advertisement
एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और कोफ्तों को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तल लें। चाहें तो इन्हें कम तेल में एयर फ्रायर या अप्पे पैन में भी बना सकते हैं। एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें।
Image: AI
इसके बाद प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 1-2 मिनट पकाएं। इसके बाद टमाटर की प्यूरी, हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर तब तक पकाएं जब तक मसाला तेल न छोड़ दे।
Image: Freepik
अब फेंटा हुआ दही डालें और लगातार चलाते हुए 2-3 मिनट पकाएं। जरूरत के अनुसार पानी डालकर ग्रेवी को 5 मिनट तक उबलने दें। अब गैस धीमी करें और तैयार कोफ्तों को ग्रेवी में डाल दें।
Image: AI
2 मिनट बाद गैस बंद कर दें ताकि कोफ्ते टूटें नहीं। ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डालकर सजाएं। अरबी को ज्यादा न उबालें, वरना मिश्रण बहुत गीला हो जाएगा।
अगर मिश्रण ढीला लगे तो थोड़ा बेसन या ब्रेड क्रम्ब्स मिला लें। कोफ्तों को ग्रेवी में परोसने से ठीक पहले डालें, इससे वे नरम रहेंगे और टूटेंगे नहीं।
Image: freepik
हल्की मलाई या ताजी क्रीम डालने से ग्रेवी का स्वाद और भी रिच हो जाता है। गरमा-गरम अरबी के कोफ्तों को तंदूरी रोटी, बटर नान, मिस्सी रोटी, पराठे या जीरा राइस के साथ परोसें।
Image: AI
यह स्वादिष्ट डिश घर के लंच, डिनर या किसी खास मौके के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। एक बार इसे बनाकर देखिए, घर के सभी लोग उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
Image: freepik