Anardana Dhaniya Pudina Chutney

Anardana Dhaniya Pudina Chutney: पेट की जलन और भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, घर पर इस आसान तरीके से बनाएं अनारदाने और पुदीने की यह स्पेशल पाचक चटनी

Anardana Dhaniya Pudina Chutney: गर्मियों में खाने के साथ चटनी सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं खाई जाती है, बल्कि ये साइड डिश हमें कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करती है। खासकर अनारदाने की चटनी पाचक गुणों के लिए जानी जाती है। यह चटनी भारी खाने के बाद होने वाली अपच और गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है। आइए आपको बताते हैं इस चटनी को बनाने का आसान तरीका।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अनारदाने, धनिया और पुदीने की चटनी को तैयार करने के लिए सूखा अनारदाना सबसे जरूरी होता है। इसके साथ ताजे पुदीने की पत्तियां, हरा धनिया, तीखी हरी मिर्च और अदरक का एक टुकड़ा लिया जाता है। 

Image: Meta AI
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मसालों में काला काला नमक, भुना हुआ जीरा और चुटकी भर हींग जरूरी होता है। इन सभी चीजों को मिलाकर तैयार की गई चटनी पाचन तंत्र को हेल्दी रखती है। साथ ही खाने का स्वाद बढ़ाती है। 

Image: Meta AI
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चटनी बनाने के लिए सबसे पहले सूखे अनारदाने को अच्छी तरह से साफ कर लें और 15- 20 मिनट तक पानी में भिगाकर छोड़ दें।  पुदीना और धनिया को भी डंठल हटाकर साफ पानी से धो लें ताकि किसी भी तरह की गंदगी न बचे। 

Image: Meta AI
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सिलबट्टे पर पीसना सबसे अच्छा रहता है। अगर आप मिक्सी यूज करेंगे तो इसे बहुत ज्यादा बारीक न करें। अनारदाने, पुदीना और धनिया की हल्की दरदरेपन में बनी चटनी बनाने से इसका स्वाद और टेक्सचर निखरकर आता है 

Image: Meta AI
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सबसे पहले अनारदाने, अदरक और हरी मिर्च को पहले थोड़ा पीस लें, फिर इसमें हरा धनिया और पुदीना डालें। जब चटनी पिसकर तैयार हो जाए तब इसमें काला नमक और भुना हुआ जीरा मिलाएं।

Image: AI
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

हींग को भूनकर डालने से खुशबू बढ़ जाती है। काला नमक पाचन के लिए फायदेमंद होता है। सब चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसे लंबे समय तक ताजा और हरे रंग को बना रखने के लिए थोड़ा नींबू मिला दें। 

Image: AI
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चटनी को कांच की कटोरी या जार में निकालकर रखें। इसे आप दोपहर के भोजन में दाल चावल, रोटी या किसी भी तली हुई चीज के साथ खा सकते हैं। फ्रिज में रखने पर यह चटनी दो से तीन दिनों तक खराब नहीं होती है। 

Image: AI
Published By :
Kirti Soni

पब्लिश्ड