anar-ka-juice-peene-ke-nuksan-know-who-should-avoid-pomegranate-juice-and-why

Anar Juice Side Effects: किन लोगों को नहीं पीना चाहिए अनार का जूस? जानें क्या है वजह और सावधानियां

Pomegranate Health Benefits: अनार को सेहत का खजाना कहा जाता है। यह खून बढ़ाने, त्वचा निखारने और दिल को मजबूत करने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनार का जूस हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है? कुछ लोगों को यह नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो चलिए जानते हैं किन लोगों को नहीं करना चाहिए अनार का सेवन और बताएंगे इससे जुड़ी सावधानियों के बारे में-

camera icon
1/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

किन लोगों को अनार का जूस नहीं पीना चाहिए?

लो ब्लड प्रेशर वाले लोग 

अनार का जूस ब्लड प्रेशर को कम करता है। अगर किसी का BP पहले से ही कम रहता है, तो इसे पीने से चक्कर, कमजोरी या थकान बढ़ सकती है।

Image: freepik
camera icon
2/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

खून पतला करने की दवा लेने वाले लोग 

यदि आप खून पतला करने की दवाएं लेते हैं, तो अनार का जूस खून को और पतला कर सकता है। इससे शरीर में ब्लीडिंग का खतरा बढ़ सकता है।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

शुगर के मरीज 

अनार हेल्दी है, लेकिन इसका जूस ज्यादा मीठा होता है। शुगर के मरीज जूस पीने से ग्लूकोज लेवल बढ़ता हुआ महसूस कर सकते हैं। इनके लिए अनार खाना जूस से ज्यादा बेहतर होता है।

Image: Freepik
camera icon
4/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एलर्जी वाले लोग 

कुछ लोगों को अनार से एलर्जी होती है, जिसमें खुजली, पेट दर्द, उल्टी, सूजन जैसी समस्याएं दिख सकती हैं। ऐसे लोग जूस बिल्कुल न पिएं।

Image: Pexels
Advertisement
camera icon
5/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पाचन समस्या वाले लोग 

जिन्हें बार-बार पेट दर्द, गैस या एसिडिटी रहती है, वे ज्यादा मात्रा में अनार का जूस पीने से असहजता महसूस कर सकते हैं।

Image: Freepik
camera icon
6/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

क्यों हो सकता है नुकसान?

  • जूस में फाइबर कम होता है, जिससे शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है।
  • यह ब्लड प्रेशर को तेजी से कम कर सकता है।
  • ज्यादा मात्रा में पीने पर पेट संबंधी परेशानी हो सकती है।
Image: Freepik
camera icon
7/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अन्य जरूरी टिप्स

  • दिन में केवल 1 ग्लास जूस ही पीना चाहिए।
  • अगर आप रोज दवाएं लेते हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही अनार का जूस पिएं।
  • इसके अलावा अनार फाइबर से भरपूर होता है और ब्लड शुगर नहीं बढ़ाता है।
Image: Freepik
camera icon
8/8
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अनार का जूस पोषक तत्वों से भरपूर है, लेकिन यह हर किसी के लिए सही नहीं होता है। अगर आपको लो ब्लड प्रेशर, शुगर, एलर्जी या दवाइयों का कोर्स चल रहा है, तो जूस पीने से पहले सावधानी जरूर बरतें।

Image: Freepik

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By:
 Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड