
Amrood Ke Patte Ki Chutney Recipe: गर्मी में पेट को ठंडा और स्ट्रांग इम्यूनिटी के लिए बनाएं अमरुद के पत्ते की चटनी, नोट करें रेसिपी
Amrood Ke Patte Ki Chutney Recipe: अमरूद के पत्तों की चटनी न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत का खजाना भी है। चिलचिलाती गर्मी में पेट को ठंडक पहुंचाने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए यह एक बेहतरीन आयुर्वेदिक विकल्प है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
गर्मी के कारण होने वाली जलन और एसिडिटी को शांत करने में सहायक है। विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर, जो रोगों से लड़ने में मदद करते हैं।
फाइबर की अधिकता कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर रखती है। इसलिए अमरूद के पत्ते की चटनी खाएं।
Advertisement
ताजे अमरूद के पत्ते, हरी मिर्च और अदरक, मिर्च,जीरा और काला नमक नींबू का रस,हरा धनिया से चटनी बनाएं।
मिक्सर जार में साफ किए हुए पत्ते, हरी मिर्च, अदरक, भुना हुआ जीरा और काला नमक डालें। सिलबट्टे पर पीसी हुई अमरूद की चटनी का स्वाद और भी लाजवाब होता है।
Advertisement
आयुर्वेद के अनुसार, अमरूद के पत्तों में शीतल गुण होते हैं जो पेट के पित्त को संतुलित करते हैं। यह गर्मियों में होने वाले दस्त को रोकने में भी अत्यंत प्रभावी है।
इन पत्तों में हाइपोग्लाइसेमिक गुण होते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करते हैं। यह चटनी डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बेहतरीन साइड डिश है।
दाल-चावल या सादी रोटी के साथ इसका स्वाद बढ़ जाता है। इसे पराठे या सैंडविच में स्प्रेड की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
रोजाना 1-2 चम्मच चटनी का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है।