
अपडेटेड 6 June 2025 at 17:48 IST
Alsi: गर्मियों में भूलकर भी रोज न खाएं अलसी, वरना ये बीमारियां करेंगी परेशान
What are the negative effects of flaxseed? अलसी के बीज सेहत के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन गर्मियों में इनका सेवन रोज रोज करने से बचना चाहिए। जानते हैं इस लेख के माध्सम से...
- फोटो गैलरी
- 2 min read

अगर गर्मी में ज्यादा अलसी का सेवन किया जाए तो इससे नाक से खून आना या अचानक ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। ऐसे में सतर्क रहें।
Image: Freepik
अलसी की तासीर गर्म होती है। ऐसे में अगर शरीर में अचानक गर्मी बढ़ने लगे तो सिर भारी या चक्कर आने जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं।
Image: FreepikAdvertisement

अलसी के रोज रोज सेवन से पित्त के असंतुलन से मानसिक बेचैनी या घबराहट की समस्या हो सकती है। इससे व्यक्ति को पेट में जलन, खट्टी डकारें या गैस की समस्या हो सकती है।
Image: Freepik
बता दें कि गर्मी में अलसी खाने से मुंह में छाले और त्वचा पर रैशेज की समस्या हो सकती है। ये शरीर में खुजली की समस्या भी पैदा कर सकता है।
Image: FreepikAdvertisement

गर्मियों में अलसी को बेहद कम मात्रा में डाइट में जोड़ें। आप एक दिन में आधा चम्मच से ज्यादा लेने की भूल न करें।
Image: Freepik
अलसी को आप ठंडी चीजों के साथ जैसे दही या छाछ के साथ ले सकते हैं। दिन के ठंडे समय में यानि सुबह के वक्त इसका सेवन करें।
Image: Freepik
अलसी के सेवन खाली पेट न करें। भोजन के साथ या बाद में इसे खाएं। इससे अलग पित्त बढ़ने पर इसे लेने की भूल न करें।
Image: freepik
प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं को अलसी अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
Image: PexelsDisclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 6 June 2025 at 17:48 IST