
AC Cooling Tips: AC की वजह से बढ़ रहा है बिजली का बिल? करें ये 5 काम, शिमला जैसे ठंडी-ठंडी हवा के साथ बचेंगे पैसे
How To Save Electricity Bill In Summer: चिलचिलाती गर्मी में AC की ठंडी हवा किसे अच्छी नहीं लगती? लेकिन जैसे ही महीने के आखिर में बिजली का बिल आता है, तो पसीने छूटने लगते हैं। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि "AC चलाने पर भी कमरा ठंडा नहीं हो रहा" या "बिल बहुत ज्यादा आ रहा है।" अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं 5 आसान और असरदार तरीके, जिससे आपका कमरा भी शिमला जैसा ठंडा रहेगा और आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेगा।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
फिल्टर की सफाई: गंदा एयर फिल्टर AC की कूलिंग को 15% तक कम कर देता है। जब फिल्टर में धूल जम जाती है, तो AC को हवा खींचने के लिए ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है, जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है।
हर 15 दिन में AC का फिल्टर निकालकर उसे सादे पानी से साफ करें। यह काम आप खुद घर पर 5 मिनट में कर सकते हैं।
Image: FreepikAdvertisement
सही तापमान का चुनाव: कई लोग घर आते ही AC को 16°C या 18°C पर सेट कर देते हैं। उन्हें लगता है इससे कमरा जल्दी ठंडा होगा, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है।
AC उतनी ही तेजी से ठंडा करेगा, लेकिन वह कंप्रेसर पर लोड बढ़ा देगा।
Image: AIAdvertisement
AC को 24°C पर चलाना सबसे बेस्ट है। इससे आपको आरामदायक ठंडक भी मिलेगी और बिजली के बिल में भी भारी गिरावट आएगी।
पंखे का इस्तेमाल करें: AC के साथ हल्का पंखा चलाना बहुत फायदेमंद है। पंखा AC की ठंडी हवा को कमरे के हर कोने में तेजी से फैलाता है।
दरवाजों और खिड़कियों की लीकेज रोकें: अगर आपके कमरे की खिड़कियों या दरवाजों के नीचे से हवा बाहर जा रही है, तो आपका AC कभी भी कमरे को पूरी तरह ठंडा नहीं कर पाएगा।
सर्विसिंग में कंजूसी न करें: समय के साथ आउटडोर यूनिट पर मिट्टी जम जाती है, जिससे वह गर्मी बाहर नहीं निकाल पाता।
गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले या बीच में एक बार प्रोफेशनल मैकेनिक से डीप क्लीनिंग जरूर कराएं। एक अच्छी सर्विस आपके बिल को 20-30% तक कम कर सकती है।
Image: Freepik
अगर आपका AC बहुत पुराना है, तो उसे इन्वर्टर AC से बदलने के बारे में सोचें। यह शुरुआती खर्च जरूर कराएगा, लेकिन लॉन्ग टर्म में आपके हजारों रुपये बचाएगा।
Image: AI