
AC Cooling Tips: AC को ठंडा करने के चक्कर में कहीं खराब न हो जाए मशीन, जानें आउटर यूनिट पर पानी डालना कितना सही?
How To Cool AC Outdoor Unit Safely: भयंकर गर्मी में AC का दिन-रात चलना आम बात है। अक्सर जब AC कूलिंग कम कर देता है या ट्रिप मारने लगता है, तो लोग 'देसी जुगाड़' लगाते हुए उसके आउटर यूनिट पर बाल्टी या पाइप से पानी डाल देते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना सुरक्षित है? कहीं कूलिंग बढ़ाने के चक्कर में आप अपनी महंगी मशीन तो खराब नहीं कर रहे? तो चलिए जानते हैं ये कितना सही है?
- फोटो गैलरी
- 2 min read
अगर सही तरीके से पानी डाला जाए, तो आमतौर पर कोई दिक्कत नहीं होती है। क्योंकि AC का आउटर यूनिट बारिश और धूप झेलने के लिए बनाया जाता है। लेकिन लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है।
Image: Freepik
पाइप से तेज प्रेशर में पानी मारने से आउटर यूनिट की पतली एल्युमिनियम फिन्स मुड़ सकती हैं। इससे हवा का फ्लो कम हो जाता है और AC की कूलिंग भी घट जाती है।
Image: AIAdvertisement
अगर AC चल रही हो और उसी समय आउटर यूनिट पर पानी डाल दें, तो शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ सकता है। इससे मोटर या कंप्रेसर खराब होने की संभावना रहती है।
Image: AI
अगर यूनिट पर केवल थोड़ा-सा पानी छिड़ककर छोड़ दिया जाए, तो धूल कीचड़ बनकर फिन्स में जम जाती है। इससे कंप्रेसर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और AC बार-बार ट्रिप कर सकता है।
Image: FreepikAdvertisement
आउटर यूनिट पर शेड लगाएं। हर 10-15 दिन में इनडोर फिल्टर साफ करें। AC का तापमान 24°C पर रखें, इससे बेहतर कूलिंग और बिजली की बचत दोनों होती है।
Image: AI
आउटर यूनिट पर बार-बार पानी डालना कोई स्थायी समाधान नहीं है।
Image: Freepik
अगर AC की कूलिंग कम हो रही है या यूनिट बहुत गंदी है, तो प्रोफेशनल सर्विसिंग कराना सबसे सुरक्षित और बेहतर विकल्प है। इससे आपकी AC लंबे समय तक अच्छी तरह काम करेगी।
Image: Freepik