Multigrain Atta

Multigrain Atta: 5 किलो मल्टीग्रेन आटा बनाने का अनुपात, जान लें अनाजों की मात्रा

Multigrain Atta: मल्टीग्रेन आटा सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आज-कल लोग अपने घर में ज्यादातर इसी आटे की रोटियों को खाना पसंद करते हैं। आइए आपको बताते हैं कि अगर आपको सिर्फ 5 किलो मल्टीग्रेन आटे को घर पर बनाना होगा तो कौन-कौन से अनाज, कितनी मात्रा में लेने होंगे।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

क्या होता है हेल्दी मल्टीग्रेन आटा?

मल्टीग्रेन आटा हेल्थ के लिए पॉपुलर हो गया है। इसमें कई तरह के अनाज मिलाकर पोषण बढ़ाया जाता है, जो बॉडी को लंबे समय तक एनर्जी देता है और पाचन में भी मदद करता है।

Image: trunaturals
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

5 किलो मल्टीग्रेन आटा बनाने का बेस

5 किलो मल्टीग्रेन आटा बनाने का बेस गेहूं है। इसमें बाकी के अनाजों को सही अनुपात में मिलाने से स्वाद और पोषण दोनों दोगुना हो जाते हैं।
 

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

गेहूं 

3 किलो गेहूं को शामिल करें, इसमें फाइबर और कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बॉडी को एनर्जी देता है साथ में पेट को भरा रखता है।

Image: Unsplash
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जौ 

500 ग्राम जौ लें, इसमें बीटा-ग्लूकॉन पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने और शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करता है।

Image: Freepik
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बाजरा 

400 ग्राम बाजरा लें, इसमें आयरन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों और ब्लड हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

Image: Unsplash
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मक्का

400 ग्राम मक्के के सूखे दाने, इसमें विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों की रोशनी और इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।
 

Image: Freepik
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रागी 

300 ग्राम रागी शामिल करें, इसमें कैल्शियम और अमीनो एसिड होते हैं, जो बच्चों और बुजुर्गों के लिए हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार हैं।

Image: Unsplash
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

चना

300 ग्राम चना लें, इसमें प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन स्रोत है, जो मांसपेशियों और पाचन के लिए अच्छा है।

Image: Freepik
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

मल्टीग्रेन आटा बनाने की टिप्स

सभी अनाजों को साफ करके धूप में सुखाएं और फिर दरदरा या बारीक पीस लें। एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें ताकि नमी से खराब न हो।

Image: Freepik
Published By :
Kirti Soni

पब्लिश्ड